गैगरेप आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

गैगरेप आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

आजमगढ़: थाना बरदह क्षेत्र में मुठभेड़ गैंगरेप आरोपी को लगी पैर में गोली| बरदह इलाके में तो नौ सितंबर को एक किशोरी के साथ दरिंदों ने गैंग रेप की घटनाओं को अंजाम दे दिया था। गैंग रेप की इस घटना में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक आरोपी जख्मी होने के बाद पकड़ में आ गया है। गैंगरेप में आरोपी विकास गिरी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी भी हैं, जिनका नाम नितेश गिरी और अजय गौड़ है। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी बगल के दरियापुर बसही गांव में शुक्रवार की शाम को दूध देने गई थी। उसके परिवार का दूध का कारोबार है। आरोप है कि दूध देकर जब वह अपने गांव लौट रही थी, तभी बसही में तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और सड़क किनारे सरपत के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता घर लौटी और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मामले में तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, तभी बीती रात में मुठभेड़ हो गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात से प्राकृतिक कृषि के मास्टर ट्रेनर पहुंचे कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में

Sun Sep 11 , 2022
गुजरात से प्राकृतिक कृषि के मास्टर ट्रेनर पहुंचे कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कृषि फार्म सहित सभी प्रकल्पों के साथ कुरुक्षेत्र का भ्रमण कर हरियाणवी संस्कृति को जाना। कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आज गुजरात से प्राकृतिक कृषि के मास्टर […]

You May Like

Breaking News

advertisement