फिरोजपुर के मंदिरों व कई घरों में विराजमान हो गए गणपति बप्पा

आज फिरोजपुर के मंदिरों व कई घरों में विराजमान हो गए गणपति बप्पा

फिरोजपुर 31 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर के कई मंदिरों व घरों में विराजमान हो गए गणपति बप्पा। करोना काल समाप्त होते ही मंदिरों व बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। फिरोजपुर के कई मंदिर जिसमें गणपति बप्पा विराजमान हुए उसमें सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर ग्वालटोली फिरोजपुर छावनी, सचदेवा मंदिर फिरोजपुर शहर, माता चिंतपूर्णी मंदिर ऋखी कॉलोनी, शिव मंदिर बेरी मोहल्ला, राधा कृष्ण मंदिर फिरोजपुर शहर, रामू राम मंदिर और अन्य मंदिर शामिल हैं।

पंडित अनिल शर्मा ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज गणपति चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। और दिनांक 9 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु गण ईस दिन अपने मंदिरों या घरों पर गणेश जी की स्थापना करते हैं। इस दिन के पर्व को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। चतुर्थी के दिन ही व्यास जी ने श्लोक बोलना और गणेश जी ने महाभारत को लिपि बंद करना प्रारंभ किया था। उसके बाद 10 दिन बाल अनंत चतुर्थी को लेखन का कार्य समाप्त हुआ था। इन 10 दिनों में उनका शरीर जनमत हो गया और शरीर पर धूल मिट्टी की परत जमा हो गई। तब 10 दिन बाद गणेश जी ने सरस्वती नदी में स्नान करके अपने शरीर पर जमी धूल और मिट्टी को साफ किया था। इसीलिए गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को स्थापित किया जाता है और 10 दिन मन वचन कर्म और भक्ति भाव से उनकी उपासना करके अनंत को विसर्जित कर दिया जाता है।

पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि हमें 10 दिन संयम के साथ बिताते हुए आत्म अवलोकन करना चाहिए और सभी इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हुए भगवान की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ, ਜੂਨੀਅਰ ਸਹਾਇਕ, ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਰਿਟਾਇਰਮੈਂਟ

Thu Sep 1 , 2022
ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ, ਜੂਨੀਅਰ ਸਹਾਇਕ, ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਰਿਟਾਇਰਮੈਂਟਤੇ ਡੀ.ਸੀ.ਦਫਤਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦਾਇਗੀ ਪਾਰਟੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 31 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਸੋਨੂੰ ਕਸ਼ਯਪ ਵਲੋ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ, ਜੂਨੀਅਰ ਸਹਾਇਕ ਵੱਲੋਂ ਮਿਤੀ 06.03.2003 ਨੂੰ ਬਤੌਰ […]

You May Like

advertisement