शहर के कई इलाकों में सुबह से गैस की सप्लाई बंद, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, लोग परेशान

शहर के कई इलाकों में सुबह से गैस की सप्लाई बंद, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, लोग परेशान

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : गुरुवार की सुबह से शहर के कई इलाकों में अचानक से पाइप लाइन से गैस की सप्लाई बंद हो गई। घरों में लोगों के चूल्हे न जलने से रसोई ठप हो गई। जिसके चलते बगैर नाश्ता किए लोगों को ऑफिस जाना पड़ा। उपभोक्ताओं ने सीयूजीएल के अफसरों को कई बार फोन किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए। जिससे लोगों के घरों में हड़कंप मच गया।
शहर के राजेंद्र नगर, सुरेश शर्मा नगर, पीलीभीत बाईपास, सौ फुटा रोड, राजेंद्र नगर, जनकपुरी एकता नगर, गुलमोहर पार्क, आईवीआरआई रोड, समेत कई कॉलोनियों में पाइप लाइन से आने वाली गैस की सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने एक दूसरे को फोन कर गैस सप्लाई के बारे में पूछताछ की। पता लगा कि कई कॉलोनियों में गैस की सप्लाई नहीं आ रही है। इसके बाद सीयूजीएल के ऑफिस में फोन किया गया लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह से गैस की सप्लाई बंद होने की वजह से 10 बजे ऑफिस जाने वाले लोग बगैर लंच बॉक्स के निकल गए। बच्चों का जैसे-तैसे स्कूल जाने का नाश्ता तैयार हो पाया। लेकिन इसके बाद घरों में चूल्हे नहीं जले। लोगों को दोपहर के खाने की बाहर से व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऑफिस जाने वाले लोग बगैर खाना खाये ही निकल गए। दोपहर 11 बजे तक गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई। ऐसा पहली बार हुआ जब शहर में कई जगह गैस सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित रही है।
जब से जिन लोगों के घर की रसोई में सीयूजीएल का कनेक्शन लिया गया उनके घरों में ऐसा पहली बार हो रहा है। होलिका दहन के दौरान जरूर कुछ समय के लिए सप्लाई को रोक दिया जाता था या फिर कहीं पर पाइपलाइन व्यवस्था खराब होने पर इसे बंद कर दिया जाता था लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पूर्व IAS राम विलास यादव को राहत, 20 दिनों की शार्ट टर्म जमानत मिली,

Thu Jul 27 , 2023
सागर मलिक उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के आरोपी पूर्व अपर सचिव समाज कल्याण विभाग के राम विलास यादव की शार्ट टर्म जमानत प्राथर्ना पत्र पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने उन्हें उपचार के लिए 20 दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement