जाति प्रमाण पत्र को लेकर गौड समाज ने कुंवर सिंह उद्यान में की बैठक

जाति प्रमाण पत्र को लेकर गौड समाज ने कुंवर सिंह उद्यान में की बैठक

आजमगढ़। कुंवर उद्यान में गोंड समाज की हुई बैठक।लंबे समय से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग से वंचित चल रहे गोंड समाज के युवाओं ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में प्रशासनिक उपेक्षाओं के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए संगठन का गठनकर अपनी आवाज बुलंद किया। बैठक में भीम प्रसाद गोंड ने बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा आजमगढ़ में गोंड जाति के रहने वाले लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के शासनादेश के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट लगाकर नहीं दिया जा रहा है। कई संगठन जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयासरत है लेकिन उनकी मांगों लगातार अनसुना किया गया। जाति प्रमाण पत्र न मिलने के चलते समाज के छात्र छात्राओं को सरकारी नौकरी से उपेक्षित होना पड़ा तो कई युवाओ की उम्र निकल गई। ऐसे में गोंड युवा छात्र संगठन का गठन कर समाज की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाया गया। इस दौरान भीम प्रसाद गोंड, नंदलाल गोंड दुर्गेश गोंड, आयुष गोंड, दीपक गोंड, जया गोंड, काली प्रसाद गोंड, विजय गोंड, दिनेश गोंड, अनिल गोंड, अरविंद गोंड, सत्यम गोंड, देवेश गोंड , उदित गोंड, सत्येंद्र गोंड, ओम प्रकाश गोंड सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा टीम, संघर्ष समिति टीम, गोंड युवा छात्र के सभी लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार की बेतिया जिला इकाई का हुआ गठन संपन्न

Sun Jan 25 , 2026
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार की बेतिया जिला इकाई का हुआ गठन संपन्न सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 सत्येन्द्र पांडेय अध्यक्ष तो आदित्य दुबे महामंत्री बने।संघे शक्ति कलियुगे: जिलाध्यक्ष कुशीनगर। बिहार बेतिया, 25 जनवरी : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिला इकाई […]

You May Like

advertisement