जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गौठान दिवस

जांजगीर चांपा ,6 नवंबर, 2021/  जिले के सभी विकासखण्डों के गौठानों में  गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ गौठान दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर त्रिस्तरीय पंचायत और नगरी निकाय के  जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के पदाधिकारियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर सबके सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।   इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय के  जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के पदाधिकारियों व स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जिले के विभिन्न घोटालों में श्रमदान कर साफ सफाई की । जनप्रतिनिधियों ने गोठान के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में चर्चा करते हुए बताया  कि गौठानों में पशुधन के पैरा चारे की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को  राज्य सरकार ने 40-40 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से गौठान समितियां राज्य के किसान भाईयों द्वारा दान किए गए धान के पैरा के संग्रहण, मजदूरी एवं परिवहन पर व्यय की जाएगी। यह राशि प्रबंधन समिति को प्रदान की जाएगी। किसान भाईयों से बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को पैरा-दान करने की अपील की। ताकि पशुधन के लिए साल भर के लिए सूखे चारे की व्यवस्था गौठानों में हो सके।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्षऔर कलेक्टर ने पारंपरिक विधि से गोवर्धन पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Sat Nov 6 , 2021
जांजगीर-चांपा, 6 नवंबर, 2021/  छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल और कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गौठान दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड नवागढ़ ग्राम की पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान में  आयोजित गोवर्धन पूजा  में शामिल हुए। बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल, कलेक्टर […]

You May Like

advertisement