राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर दिया समरसता का संदेश

राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर दिया समरसता का संदेश।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा शनिवार को छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया और समरसता का संदेश दिया। लोगों ने चिलचिलाती धूप के बीच शरबत पीकर राहत महसूस की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार नरेश भार्गव ने कहा कि हर वर्ष आयुष विवि के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा भीषण गर्मी के दिनों में ठंडा-मीठा पानी वितरित कर यात्रियों की प्यास बुझाई जाती है। इस सेवार्थ कार्य के लिए धन का संग्रह स्वयं कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान का विशेष महत्व है खासतौर पर अन्न और जल का, जो व्यक्ति की मूलभूत जरूरत भी है। वहीं दूसरों के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा का भाव रखना जीवन में कामयाबी का मूल मंत्र है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। इस अवसर पर डॉ अनिल शर्मा, डॉ. अमित कटारिया, डॉ. सतबीर चावला, डॉ. अशोक राणा, डॉ. सुरेंद्र सहरावत, विकास शर्मा, भूपेंद्र सिंह, आशीष नांदल, लवप्रीत, निवारिक, इंद्रजीत, करण, मोहित, और शिव कुमार मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्रीकृष्ण के ही साक्षात स्वरूप हैं गिरिराज गोवर्धन : पं. देवकीनंदन शर्मा संगीताचार्य

Sat Jun 17 , 2023
भगवान श्रीकृष्ण के ही साक्षात स्वरूप हैं गिरिराज गोवर्धन : पं. देवकीनंदन शर्मा संगीताचार्य। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई। बरसाना : निकटवर्ती ग्राम आजनोंक स्थित ठाकुर श्रीअंजन बिहारी मन्दिर (इन्दुलेखा सखी) में संत प्रवर बिहारीदास महाराज की पावन स्मृति में चल […]

You May Like

Breaking News

advertisement