महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा मंडल के लुधियाना – ब्यास – जालंधर रेलखंड का किया वार्षिक निरीक्षण | लुधियाना, जालंधर सहित इस खंड पर स्थित स्टेशनों पर प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लिया जायजा|

महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा मंडल के लुधियाना – ब्यास – जालंधर रेलखंड का किया वार्षिक निरीक्षण | लुधियाना, जालंधर सहित इस खंड पर स्थित स्टेशनों पर प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लिया जायजा|

14 मार्च फिरोजपु{ कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

उत्तर रेलवे का फिरोजपुर मंडल भारतीय रेलवे में सबसे बड़े मंडलों में से एक है I इसके क्षेत्र पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू एवं कश्मीर में फैले हुए हैं | फिरोजपुर मंडल द्वारा संरक्षित, सुरक्षित तथा सुनियोजित तरीके से यात्री गाड़ियों एवं मालगाड़ियों को समयबद्धता के साथ संचालित किया जाता है I मंडल के विभिन्न प्रगतिशील रेल परियोजनाओं, विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण, नवीनतम रेल प्रणालियों के क्रियान्वयन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक नीतियों के निर्धारण हेतु उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री आशुतोष गंगल ने आज 12, मार्च को मुख्यालय के अधिकारियों, मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर श्री राजेश अग्रवाल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ मंडल के लुधियाना - ब्यास - जालंधर रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग करते हुए लुधियाना, जालंधर सहित इस खंड पर स्थित अन्य स्टेशनों एवं प्रगतिशील विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की एवं इन समस्त कार्यों को निर्धारित मापदंडों के आधार पर तय समयसीमा पर पूरा करने की अपेक्षा की I 
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, श्री आशुतोष गंगल ने लुधियाना स्टेशन पर पुनर्निर्मित ओआरएच, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, न्यू क्रू बुकिंग लॉबी, गार्ड, लोकोपायलट्स तथा अन्य रनिंग स्टाफ की सुविधा के लिए रनिंग रूम में सोलर गीजर सिस्टम तथा डीजल शेड में इलेक्ट्रिक लोको की रखरखाव के लिए निर्मित अतिरिक्त शेड का उद्घाटन किया | उन्होंने वेटिंग रूम, रिफ्रेशमेंट रूम, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया और चाइल्ड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया । उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ संवाद के दौरान लुधियाना स्टेशन की री-मॉडलिंग, समस्त निर्माणाधीन कार्यों, यात्री सुविधाओं / सेवाओं तथा स्थानीय जनता की सुविधा हेतु सड़क मार्ग के लिए खोले गए जगराओं रोड ओवर ब्रिज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । उन्होंने फगवाड़ा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जाँच की तथा ट्रैकों का समुचित रखरखाव करने वाली विभिन्न ट्रैक मशीनों तथा इनको संचालित करे वाले कर्मचारियों से वार्तालाप करते हुए इनकी कार्यप्रणाली / रखरखाव की जानकारी प्राप्त की |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रदेश की बागडोर सँभलने के बाद पहली बार सचिवालय अपने कार्यालय पहुँचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह

Sun Mar 14 , 2021
उत्तराखंड: प्रदेश की बागडोर सँभलने के बाद पहली बार सचिवालय अपने कार्यालय पहुँचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंहप्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा पाठ कर अपना ऑफिस का कार्यभार संभाला।वही इस […]

You May Like

advertisement