जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 05 जनवरी को

कोरिया 24 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दि है कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की 05 जनवरी 2026 को दोपहर 2.00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो, श्रीमती संगीता सोनवानी, श्री राजेश कुमार, श्रीमती गीता राजवाड़े, श्री सुरेश सिंह, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती सुषमा कोराम, श्रीमती स्नेहलता उदय गोंड़ और जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 15 जनवरी तक

Wed Dec 24 , 2025
कोरिया 24 दिसम्बर 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, डाईट, आई.टी.आई.,पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्याथियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता […]

You May Like

advertisement