महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार अग्रवाल होंगे

महासमुंद 10 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में श्री अनिल कुमार अग्रवाल (आई.ए.एस.) को नियुक्त किया गया है। वे लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभाओं के लिए सामान्य प्रेक्षक होंगे। उनसे मोबाईल नम्बर 76470-45208 तथा 07723-297457 पर सम्पर्क किया जा सकता है। श्री अनिल कुमार अग्रवाल का ई-मेल आईडी anil.kagarwal@ias.gov.in  पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। सामान्य प्रेक्षक श्री अग्रवाल से प्रतिदिन सबेरे 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक सर्किट हाऊस लभरा खुर्द में मिला जा सकता है। उनके लाईजनिंग अधिकारी खनिज अधिकारी श्री सनत कुमार साहू (94063-19785) को नियुक्त किया गया है। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्व सुविधा युक्त हो मतदान केंद्र, 1 मई तक सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश-कलेक्टर

Thu Apr 11 , 2024
बलौदाबाजार, 11 अप्रैल 2024/ जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर के एल चौहान में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जिले के सभी मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, व्हील चेयर, वेबकास्टिंग सहित अन्य मूलभूत […]

You May Like

advertisement