आज़मगढ़:आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के महासचिव ने की प्रेसवार्ता

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के महासचिव ने की प्रेसवार्ता

आजमगढ़।ऑल इंडिया मुस्लिम महज के महासचिव वकार अहमद नगर पालिका स्थित तमसा प्रेस क्लब में संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम को राज्यसभा, बसपा ने विधान परिषद व कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी में किसी पसमांदा को नहीं भेजा। वही भाजपा सिर्फ विदेशी मुसलमानों को भाव देती है और देस के राष्ट्रवादी मुसलमानों को अछूत समझती है। भीम जैसी सांप्रदायिक पार्टी भी पसमांदा को बड़ा पद नहीं देती आज भी लोकतंत्र को मनमाने तरीके से चलाया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और मुसलमानों का विनाश चाहती है। जबकि हमारे समाज को पीएम मोदी से काफी उम्मीदें हैं।यूपी में 122839 वक्फ कि जायदाद हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता है 7% आमदनी मूतवल्ली के लिए और 93% आमदनी कहां जाती है किसी को नहीं पता। एक लंबे समय से पसमांदा मुस्लिम की मांग है कि राजनीतिक दल टिकट बंटवारा मुस्लिमों में भी धर्म के आधार पर नहीं बल्कि जाति के आधार पर हो। मुस्लिम संगठन भाई भतीजावाद से बाहर निकले और पसमांदा मुस्लिम को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दे। तमाम राजनीतिक दल धर्म के आधार पर किए जा रहे भेदभाव को त्यागते हुए अपने-अपने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में पिछड़े मुस्लिमों को भी जगह दे। वक्फ बोर्ड की संपत्ति सार्वजनिक होनी चाहिए और जिसका हक है उसको मिलना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूरुलेन ने कहा कि मुस्लिम संस्थाओं का हाल राजनीतिक पार्टी से भी बुरा है। खुला सैयदबाद/मुस्लिम ब्राह्मणवाद चलता है, इन से न्याय की कोई आशा नहीं है। इस प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के शम्स तबरेज, मसूद अहमद, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: दुनिया के अन्दर हमारा देश आर्थिक शक्ति के रूप में, एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित हुआ है- नरेंद्र सिंह भाजपा

Sat Oct 2 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक दुनिया के अन्दर हमारा देश आर्थिक शक्ति के रूप में, एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित हुआ है- नरेंद्र सिंह भाजपा आजमगढ़।जनपद में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नेहरू हाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर गोष्ठी का […]

You May Like

advertisement