बलिया:भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश

बलिया भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती विभा पांडेय के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।इस अवसर पर के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि लगातार पिछले 6 महीने से भाजपा छोड़कर उसके वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण लगातार करते जा रहे हैं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का व्यवहार जनता के साथ ब्रितानिया हुकूमत की याद दिला रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पूरी तरीके से फेल है अब जातिवाद का चादर ओढ़ कर सत्ता को फिर हथियाने की कोशिश कर रही है।इस अवसर पर निभा पांडेय ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का शोषण हो रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
महिलाओं के साथ छल कपट और अपमानित भी किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों और उनके कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला महासचिव राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना, जिला सचिव अश्वनी गिरी ,शोभनाथ सिंह ,रणविजय सिंह ,अंजनी तिवारी, अशोक कुमार नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा राय, अवधेश सिंह ,सोनू गुप्ता ,शैलेंद्र गुप्ता विवेकानंद सिंह, अंजनी तिवारी, जवाहर पासवान, संतोष कुमार, विशाल कुमार ,अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अमरीश चौबे, नीलकांत सोनी, व्यापारी संघ से संतोष कुमार, विशाल कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया :Aimim पार्टी की बैठक मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के संबंध में हुआ संपन्न

Mon Jun 14 , 2021
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया Aimim पार्टी की एक बैठक 2022 विधानसभा चुनाव के संबंध में बहेरी स्थित जिला पूर्व जिला पंचायत पद के प्रत्याशी मोहम्मद नसीम खान के आवास पर संपन्न हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश […]

You May Like

advertisement