गाजीपुर: साईकिल की रेस ने हासिल की कुर्सी

गाजीपुर में साईकिल की रेस ने भाजपा को किया निराश

वीवी न्यूज़ डेस्क गाजीपुर

गाजीपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा ने परचहम लहराया है। एकतरफा जीत से सपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। देर शाम शहर से लेकर गांव तक सपा समर्थक जश्न में डूबे रहे। देर रात तक जमकर आतिशबाजी का शोर आसमान में गुंजता रहा। पिछली पर भाजपा की ओर से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद इस बार खाता तक नहीं खुलना अप्रत्याशित रहा।

इस बार सपा की ओर से सातवीं बार जमानिया सीट से ओम प्रकाश सिंह, जहूराबाद सीट से सुभासपा से दूसरी बार रिकार्ड मतों से ओमप्रकाश राजभर, जंगीपुर सीट से दूसरी बार डा. विरेंद्र यादव, मुहम्मदाबाद सीट से पहली बार सुहैब अंसारी, सैदपुर से पहली बार अंकित भारती, जखनिया से सुभासपा से पहली बार वेदी राम और सदर सीट से पहली बार जैकिशन साहू ने जीत दर्ज किया है।

इसमें रिकार्ड 45632 मतों से जहूराबाद से सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के कालीचरण राजभर को हराया है। सबसे कम अंतर 1692 से सदर सीट पर जैकिशन साहू ने भाजपा की पूर्व मंत्री संगीता बलवंत को पछाड़ा है।
जमानिया सीट पर ओम प्रकाश ने  22145 मतों से भाजपा की सुनीता सिंह को पटकनी दी है।
जखनिया सीट पर वेदी राम ने 36865 मतों के अंतर से भाजपा के रामराज बनवासी को हाराया है।  
जंगीपुर सीट पर सपा ने अपनी चौथी पर परंपरागत जीत को कायम रखा। इस सीट पर सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों के अंतर से हराया। 

सैदपुर में सपा ने अपने गढ़ को बचाए रखा। जहां नवयुवक प्रत्याशी अंकित भारती ने भाजपा के सुभाष पासी को 35294 वोटों के मुकाबले से हराया। इस बार मुहम्मदाबाद सीट पर उलटफेर करते हुए सपा के प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से शिकस्त दी। 
जमानिया 

सपा से ओम प्रकाश- 93926 
भाजपा से सुनीता सिंह- 71781 
बसपा से परवेज खान-  53403 
जीत का अंतर- 22145 

जखनिया 
सुभासपा से वेदी राम- 113378 
भाजपा से रामराज बनवासी- 76513 
बसपा से विजय कुमार- 51585 
जीत का अंतर- 36865 

जहूराबाद 
सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर- 114860 
भाजपा से कालीचरण राजभर-  69228
बसपा से शादाब फातिमा- 53144 
जीत का अंतर- 45632

जंगीपुर 
सपा से विरेंद्र यादव- 103125
भाजपा से रामनरेश कुशवाहा- 68062
बसपा से डा. मुकेश सिंह- 47857 
 जीत का अंतर- 35063 

सैदपुर 
सपा से अंकित भारती- 107426
भाजपा से सुभाष पासी- 72132
बसपा से विनोद कुमार- 44856 
जीत का अंतर- 35294

मुहम्मदाबाद 
सपा से सुहैब अंसारी- 111443
भाजपा से अलका राय- 92684
बसपा से माधवेंद्र राय- 32440 
जीत का अंतर- 18759 
 

गाजीपुर सदर 
सपा से जैकिशन साहू- 92472 
भाजपा से संगीता बलवंत- 90780
बसपा से राजकुमार गौतम- 33931 
जीत का अंतर- 1692

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:सड़क दुर्घटना मे छात्र की मौत , घर में मचा कोहराम

Fri Mar 11 , 2022
सड़क दुर्घटना मे छात्र की मौत , घर में मचा कोहरामप्रशांत त्रिवेदीकन्नौज । तिर्वा कोतवाली पचोर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनपुरवा नारायणपुर मे सड़क दुर्घटना से छात्र की मौत हो गई । सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी ओमकार प्रजापत का पुत्र विकास प्रजापत […]

You May Like

Breaking News

advertisement