भगवान श्रीकृष्ण के ही साक्षात स्वरूप हैं गिरिराज गोवर्धन : पं. देवकीनंदन शर्मा संगीताचार्य

भगवान श्रीकृष्ण के ही साक्षात स्वरूप हैं गिरिराज गोवर्धन : पं. देवकीनंदन शर्मा संगीताचार्य।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई।

बरसाना : निकटवर्ती ग्राम आजनोंक स्थित ठाकुर श्रीअंजन बिहारी मन्दिर (इन्दुलेखा सखी) में संत प्रवर बिहारीदास महाराज की पावन स्मृति में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ महोत्सव में गिरिराज लीला प्रसंग की कथा श्रवण कराते हुए श्रीधाम वृन्दावन के प्रख्यात भागवत प्रवक्ता पंडित देवकीनंदन शर्मा (संगीताचार्य) ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन महाराज साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के ही प्रतिरूप हैं। उनमें और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है।वस्तुत: भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण करने के लिए ही गिरिराज पूजा की लीला की थी।जिससे कि लोग प्रकृति के महत्व को जानें और उसकी उपयोगिता का सही से पालन करें।
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन भूमि पर त्रिदेव पर्वत रूप में विद्यमान हैं। जो कि बरसाना में ब्रह्मगिरि (ब्रह्मदेव), नंदगांव में नंदीश्वर पर्वत (महादेव) एवं गोवर्धन में गिरिराज पर्वत (भगवान विष्णु) के स्वरूप हैं।इनकी पूजा व परिक्रमा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।इसीलिए गिरिराज गोवर्धन ब्रजवासियों के इष्टदेव हैं।
इस अवसर पर महंत दयालदास महाराज (ग्राम-बृजवारी), महंत वैष्णवदास महाराज, चेयरमैन पदम फौजी, वीरवल मास्टरजी, हरिसिंह प्रधान, सोनू पुजारी, पंडित नवल किशोर तिवारी,छीतरमल, डॉ. राधाकांत शर्मा, संगीतज्ञ कृष्ण मुरारी दीक्षित, आचार्य रामलाल शास्त्री, श्यामसुंदर ब्रजवासी, महेश,भगवान सिंह,चरण सिंह चौधरी, लालचंद्र, पूरन दादाबाबा,योगेश पटवारी (पूर्व प्रधान आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नैनीताल बरेली राष्टीय राजमार्ग का निरीक्षण किया गया अजय भट्ट द्वारा,

Sat Jun 17 , 2023
स्लग,निरीक्षण। रिपोटर,ज़फर अंसारी स्थान,लालकुआं एंकर-लालकुआं शनिवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकार्ताओं के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होन मौजूद नैशनल अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। बताते चले कि आज केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट […]

You May Like

Breaking News

advertisement