नवीन जिन्दल फाउंडेशन और इंस्ट्रको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उठाया लाभ

कुरुक्षेत्र के 10 स्कूलों में ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड से दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 27 अप्रैल : नवीन जिन्दल फाउंडेशन एवं इंस्ट्रको के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थानेसर में आज एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें दैनिक जीवन में उपयोगी कौशलों से सशक्त बनाना रहा। सत्र में छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। इस अवसर पर इंस्ट्रको की शिवानी ने छात्राओं को शिष्टाचार संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रोचक कहानियों के माध्यम से छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया, जिससे छात्राओं ने न केवल विषय को समझा बल्कि उसे आत्मसात भी किया। सत्र के दौरान उन्होंने छात्राओं से प्रश्न भी पूछे, जिससे उनकी भागीदारी और अधिक सक्रिय बनी रही। अंत में छात्राओं से फीडबैक भी लिया गया।
इस पहल के अंतर्गत छात्राओं को कंप्यूटर ज्ञान, व्यवहार कौशल, संचार कौशल, बैंकिंग की मूलभूत जानकारी, शिक्षा के महत्व, शिष्टाचार, खान-पान और रहन-सहन से संबंधित विविध विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी श्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना है, ताकि वे भविष्य में आत्मविश्वास के साथ रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के 10 स्कूलों को इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है, इन स्कूलों में 25-25 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें से 20 सत्र ऑफलाइन और 5 सत्र ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक छात्रों तक इस कार्यक्रम का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की यह पहल न केवल शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप को सशक्त बना रही है, बल्कि छात्रों को जीवन के व्यावहारिक पहलुओं के लिए भी तैयार कर रही है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं का करें उचित निपटारा : अनुभव मेहता

Tue Apr 28 , 2026
उपमंडल कार्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अनुभव मेहता ने नागरिकों की सुनी समस्याएं। लाडवा, प्रमोद कौशिक 27 अप्रैल : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। किसी भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement