छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार के तरीके, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : दैवीय आपदा आने पर घायल नागरिकों को बचाना व उन्हें प्राथमिक उपचार देना जन हानि कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। नागरिक सुरक्षा कोर इसी का प्रशिक्षण देता है ताकि आपदा आने पर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर बिना घबराये बचाया जा सके। यह बात नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय शिविर में लगभग 70 छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए कही।
सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को मानवीय बैसाखी बनाकर घायलों को उपचार स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के अनेक तरीके बताये। छात्राओं ने सिंगल हैंडशीट,टू हैंडशीट, थ्री हैंडशीट, फोर हैंडशीट बनाकर घायलों को उपचार के लिए पहुंचाना सीखा। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने कंबल व बांस की मदद से स्ट्रेचर बनाकर घायलों को निकालना भी सीखा। प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण में हिना,कीर्ति पाल,ताइबा बी,श्वेता, प्रयांकी मिश्रा, जिया,कनक, ममता, गौरी शर्मा, काजल, अलीना,इरम, अंजलि शर्मा, रिधिमा मल्होत्रा, समीक्षा सिंह,राशी,अदिति शर्मा,ज्योती भारती, रीतू शर्मा, कोमल प्रजापति,उत्तरी कुमार आदि ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा,स्टाफ आफीसर आलोक शंखधर, डिप्टी पोस्ट वार्डन ओम प्रकाश व दीपांश दीप, राष्ट्रीय सेवायोजना अधिकारी डा.प्रीती सिंह तथा डा.अनीता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्शन व राष्ट्रीय चेतना के कवि आचार्य 'प्रगल्भ' जी की मनाई गई जयंती

Wed Feb 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शब्दावली दर्पण न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के बैनर तले प्रोफेसर अशोक चक्रधर के पिता दार्शनिक एवं जन चेतना के कवि आचार्य राधेश्याम ‘प्रगल्भ’ की जयंती के अवसर पर बरोला सेक्टर 49 नोएडा के साहित्य सदन स्थित काव्य भवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement