कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में अष्टमी के दिन किया गया कन्या पूजन

कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में अष्टमी के दिन किया गया कन्या पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व ममता भटनागर।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च: कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया गया तथा कन्याओं को भोजन करवाकर उन्हें दक्षिणा दी गई तथा सूजी का हलवा व छोले, फल आदि का प्रसाद दिया गया। प्रोफेसर कॉलोनी की शिक्षिका व समाजसेवी ममता भटनागर ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी व्रत या दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। जो लोग नवरात्रि के प्रारंभ वाले दिन व्रत रखते हैं, वे दुर्गा अष्टमी का भी व्रत रखते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था, जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान भी दिया। इससे मां पार्वती महागौरी भी कहलाईं। महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि भी मिलती है। सब पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
इस अवसर पर कुवि के सेवानिवृत्त उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. एचएन भटनागर, ममता भटनागर, अमित भटनागर, अक्षरा भटनागर, आराध्या भटनागर, सपना गोयल, आकृति गोयल, नीलम कश्यप, शिवचरण कश्यप, पवन कश्यप, नव्या गोयल, अन्वी, मिष्ठी, शिवम आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्र में कन्या पूजन से शीघ्र प्रसन्न होती हैं मां भगवती : स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज

Wed Mar 29 , 2023
नवरात्र में कन्या पूजन से शीघ्र प्रसन्न होती हैं मां भगवती : स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित चिंतामणि कुंज में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत सैकड़ों […]

You May Like

Breaking News

advertisement