समर कैम्प में छात्राएं सीख रही हैं नृत्य की नई नई विधाएं

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877

ऑनलाइन समर कैम्प में विद्यार्थियों ने किए योग के ताड़ासन, सर्वांगासन, शीर्षासन व वृक्षासन।

कुरुक्षेत्र, 8 जून : – महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल थानेसर में चल रहे सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैम्प में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखारने में लगे हुए हैं। कैम्प के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने नृत्य की नई-नई विधाएं भी उत्साहपूर्वक सीखी। साथ ही योग में ताड़ासन, सर्वांगासन, शीर्षासन, वृक्षासन इत्यादि जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आसन सीखे। ऑनलाइन समर कैम्प में विद्यार्थी कला और शिल्प में बेस्ट आऊट ऑफ़ वेस्ट में अनेक तरह की आकर्षक वस्तुओं का निर्माण करना सीख रहें है। सुलेख में अपनी लिखावट को सुधारने का प्रयत्न कर रहें हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अमिता शर्मा ने समर कैम्प में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को कोविड नियमों का पालन करने व घर पर रहने के लिए कहा गया है। स्कूल के प्रबंधक अशोक बंसल ने भी ऑनलाइन समर कैम्प की सराहना की और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऐसे ही उत्साह पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
ऑनलाइन समर कैम्प में प्रतिभा दिखाते हुए विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ -ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਦੀ ਕਰੋਨਾ ਸੈਂਪਿਗ ਦਾ ਆਂਕੜਾ 1.50 ਲੱਖ ਤੋਂ ਹੋਇਆ ਪਾਰ

Tue Jun 8 , 2021
ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਹਿ -ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਦੀ ਕਰੋਨਾ ਸੈਂਪਿਗ ਦਾ ਆਂਕੜਾ 1.50 ਲੱਖ ਤੋਂ ਹੋਇਆ ਪਾਰ 👉ਹੁਣ ਤੱਕ 7685 ਮਰੀਜ਼ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਰੋਨਾ ਨੂੰ ਮਾਤ-ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ, [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਮਤੀ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਜ਼ਿਲੇ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ […]

You May Like

advertisement