बालिकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए रूचिकर मनपसंद विषय चुनकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए : डा. सतीजा

बालिकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए रूचिकर मनपसंद विषय चुनकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए : डा. सतीजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
छाया – वीना गर्ग।

बालिकाओं व महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही आधार है : डा. किरण सिंह।

कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर :- राजकीय उच्च विद्यालय भौर सैयंदा कुरुक्षेत्र में रोल माडल कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोल माडल के रूप में मुख्य वक्ता एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र की मनोरोग विशेषज्ञ एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य परामर्श दाता डा. सोनिका सतीजा ने भाग लिया। उन्होंने बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया तथा रूचिकर मनपसंद विषय चुनकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। उन्होंने योग व्यायाम, ध्यान, संतुलित आहार आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान, मेंबर, आशावर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, एबीआरसी, बीआरपी तथा विद्यालय का स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय खरबंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में डा. किरण सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चनालहेड़ी में रोल माडल के रूप में भाग लिया। उन्होंने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही आधार है। शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए विद्यालय की भूमिका, माता-पिता का सहयोग व समाज के स्वस्थ दृष्टिकोण के प्रति जागृत किया। इस अवसर पर एसएमसी गण, इंचार्ज रमेश कुमार, विज्ञान अध्यापक सुरजीत सिंह राणा तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
राजकीय उच्च विद्यालय भौर सैयदां में संवाद कार्यक्रम के अवसर पर रोल माडल डा. सोनिया सतीजा बोलती हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कूबड़ का इलाज अब हरियाणा के हिसार में संभव : डॉ. तरुण छाबड़ा

Mon Nov 29 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हिसार में इंग्लैंड से स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉ. उज्जवल देब नाथ तीन दिनों तक गंगा अस्पताल में करेंगे कूबड़ से पीडि़त बच्चों की सर्जरी : डॉ. तरुण छाबड़ा।हरियाणा में जन्म से कूबड़ का इलाज केवल हिसार में होगा उपलब्ध।सर्जरी के बाद टेढ़ी […]

You May Like

advertisement