जयराम विद्यापीठ में मानव कल्याण के लिए हुआ गीता महायज्ञ का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

यज्ञ मानव कल्याण के लिए भगवान द्वारा प्रदत अमूल्य धरोहर है : आचार्य गोपाल।

कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर : ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ की यज्ञशाला में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से वैदिक यज्ञ अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में कड़ाके की ठंड के बावजूद अनेक श्रद्धालु अपने परिवार सहित कल्याण के लिए आहुति प्रदान कर संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस महायज्ञ के मुख्य यजमान प्रिंसिपल प्यारेलाल शर्मा कुरुक्षेत्र रहे। यज्ञ के ब्रह्मा तथा वैदिक यज्ञ अनुसंधान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य गोपाल द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया गया। उन्होंने यज्ञ एवं गीता की वैज्ञानिकता पर एक विस्तृत मार्गदर्शन प्रस्तुत किया। इस महायज्ञ में प्राध्यापक सतवीर शर्मा कुरुक्षेत्र, मोहन शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर वीआरवीएस कुरुक्षेत्र, लाल मणि जोशी गुरु नानक प्रॉपर्टीज कुरुक्षेत्र, एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा कुरुक्षेत्र, डा. राधेश्याम शर्मा पूर्व कुलपति चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा, डा. एम एल रंगा पूर्व कुलपति कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, जय भगवान शर्मा चेयरमैन आसाराम पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, प्रिंसिपल सुनीता डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में अपने तथा अपने परिवार के कल्याण के लिए एवं राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के लिए महायज्ञ में आहुति प्रदान की। आचार्य गोपाल ने यज्ञ के संबंध में जिक्र करते हुए कहा यज्ञ मानव कल्याण के लिए भगवान द्वारा प्रदत अमूल्य धरोहर है। हम इसे अपनाकर अपने जीवन के अनेक दुखों, दरिद्रता, अभाव तथा अज्ञान को नष्ट कर सकते हैं। आओ हम अपने घरों में साप्ताहिक यज्ञ करने का संकल्प लें तथा समय-समय पर बड़े-बड़े सामूहिक यज्ञ अनुष्ठानों में तन मन धन से सहयोग करें। शांति पाठ के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ।
जयराम विद्यापीठ में यज्ञ में आहुतियां देते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष एन.एस.एस. शिविर का हुआ समापन

Tue Dec 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा थैले एवं मास्क वितरित किए। कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर : सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। […]

You May Like

Breaking News

advertisement