डिप्रैशन का समूल नाश करती है गीता परमौषधि : महामंडलेश्वर शाश्वतानंद गिरि

डिप्रैशन का समूल नाश करती है गीता परमौषधि : महामंडलेश्वर शाश्वतानंद गिरि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवाश्रम में गीता प्रवचनों का 10 वां दिन।

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : अखंड गीतापीठ शाश्वत सेवाश्रम परिसर में 25 जुलाई से 7 सितम्बर तक चल रहे सम्पूर्ण गीता प्रवचन अनुष्ठान के 10 वें दिन वीरवार सायं गीता के दूसरे अध्याय के 24 से 28 वें श्लोकों तक विस्तारपूर्वक व्याखयान दिया गया। गीता साधकों ने एकाग्रता से स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज के प्रवचनों को सुनकर ज्ञान पिपासा शांत की। आश्रम प्रवक्ता डॉ. पुनित कुमार एवं संत कुमार ने बताया कि व्यासपीठ महाराज महामंडलेश्वर डॉ.शाश्वातानंद गिरि जी महाराज ने प्रवचनों में बताया कि जीवन में किसी भी प्रकार के डिप्रैशन का समूल नाश करना है तो गीता परमौषधि का सेवन करें श्रीमद् भगवत गीता भगवान श्री कृष्ण का अर्जुन के लिए और भारत का समस्त संसार के लिए अमर संदेश है। यह एकमात्र ऐसा ग्रन्थ है जिसे संपूर्ण विश्व स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि भगवत प्राप्ति या मुक्ति सुनिश्चित करनी है तो भी गीता परम गुरतत्व का पर्याय है। गीता एक संपूर्ण जीवन दर्शन है जिसमें साधक को जो कुछ भी चाहिए वह मिलता है। प्रवचनों में स्वामी शाश्वतानंद ने श्रीमद् भगवत गीता पर अनुसंधान करके अपने जीवन में लागू करने वाले कई साधकों के संस्मरण भी सुनाए। कार्यक्रम में हरियणा सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने बतौर मुख्यातिथि आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य मन्नु दत्त कौशिक और विवेक आन्नद ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके साथ ही बलदेव सैनी को सौरभ चौधरी, इन्दु शर्मा,ऊषा रानी नीलम रानी को सुनीता देवी,परमजीत कौर और प्रकाश रानी ने सम्मानित किया। यह पावन गीता अमृत कथा ब्रह्मलीन डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा की पावन स्मृति में उन्हें समर्पित है। कुरुक्षेत्र के लिए डॉ. सिन्हा गुरुजी का नाम सर्व दूर व्याप्त है। इस अवसर पर ब्रह्मलीन चित्रा नागरकटटे और बंसी लाल को स्मरण करते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में साध्वी सुहृदय,सत्यध्वनि,आयोजन समिति सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश पूर्व प्रवक्ता डॉ. शकुन्तला शर्मा, कुसुम सैनी,मुकुल शरण,भूपेन्द्र धर्माणी, प्रेम नारायण शुक्ल,सतपाल शर्मा,जयपाल मलिक, आनंद कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश मित्तल,डॉ. संतोष कुमार देवांगन और राजीव धीमान आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नफरत के खिलाफ हुई है मोहब्बत की जीत : अशोक अरोड़ा

Fri Aug 4 , 2023
नफरत के खिलाफ हुई है मोहब्बत की जीत : अशोक अरोड़ा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने को बताया सत्य की जीत। कुरुक्षेत्र, 4अगस्त। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि आज का […]

You May Like

Breaking News

advertisement