जयराम पब्लिक स्कूल में आरम्भ किया गया गीता श्लोकोच्चारण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम पब्लिक स्कूल में गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र, 2 दिसम्बर : देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के संरक्षण में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता में वर्णित श्लोकों से अवगत कराना है। हिंदी अध्यापिका मृदुला कौशिक ने बच्चों को श्रीमद्भगवद गीता की जानकारी देते हुए कहा कि गीता ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध से विचलित हुए अर्जुन के माध्यम से सामान्य मनुष्य का विभिन्न परिस्थितियों में किस प्रकार मार्गदर्शन किया जा सकता है। इन सभी बातों का ज्ञान दिया गया है। गीता का पठन-पाठन श्रवण एवं चिंतन से जीवन श्रेष्ठता का भाव आता है। तत्पश्चात आठवीं कक्षा की छात्रा किरण टाया ने गीता के श्लोकों का मधुर आवाज में उच्चारण किया। गीता श्लोकोच्चारण का आयोजन विवेकानंद सदन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं सोनिया वालिया, प्रभजीत विर्क, रंजना शर्मा, पूजा शर्मा, किरण गौड़, नीलम शर्मा, ज्योति शर्मा अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तक 556221 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव : डा.अनुपमा

Fri Dec 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर : – डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 56 हजार 221 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ […]

You May Like

advertisement