विश्व भर में गूंजेगी गीता वाणी, वैश्विक गीता पाठ से जुड़ेंगे विदेशी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के वैश्विक गीता पाठ के साथ ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, यूके, कनाडा के नागरिक जुड़ेंगे आनलाईन।
प्रदेश भर में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी लेंगे आनलाइन हिस्सा।
हर जिले से 50 स्कूल जुड़ेंगे गीता पाठ के साथ।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होगा वैश्विक गीता पाठ।
1800 विद्यार्थी करेंगे गीता श्लोकों का उच्चारण।

कुरुक्षेत्र 27 नवंबर :- कोरोना से तनावग्रस्त पूरी दुनिया में गीता वाणी नई ऊर्जा भरेगी। मार्गशीर्ष की शुक्ल पक्ष की एकादशी प्रतिपदा को विश्व भर में गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन अवसर 14 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ में देश ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी गीता के श्लोक गुंजायमान होंगे।
कोरोना काल बीतने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से हजारों वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र ज्योतिसर की पावन धरा से दिया गया विश्व कल्याण का संदेश अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिये जन-जन तक पहुंचेंगा। गीता वाणी को आमजन तक पहुंचाने में स्कूली बच्चों का भी अहम योगदान रहेगा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ का मुख्य कार्यक्रम होगा और हर जिले से ऑनलाइन के जरिये स्कूली विद्यार्थी जुड़ेंगे। इसके साथ ही विदेशों में भी 14 दिसंबर को वैश्विक गीता की गूंज सुनाई देगी। गीता पाठ में प्रमुख रूप से ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, कनाडा व यूके सहित कई अन्य देशों के नागरिक जुड़ेंगे। वैश्विक गीता पाठ में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी 18 अध्याय श्लोकों का उच्चारण करेंगे।
प्रदेश के हर जिले से 50 स्कूल हिस्सा लेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को गीत पाठ में हिस्सा लेने वाले स्कूलों का चयन 30 नवंबर तक चयन करने के निर्देश दिए हैं। गीता पाठ के साथ स्कूली स्तर पर निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। गीता श्लोकों के साथ शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। इस बार यह तमाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आफलाइन 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होंगी।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि गत्त वर्षों में यह आयोजन कुरुक्षेत्र में सामूहिक पाठ के साथ-साथ विश्व भर में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होता रहा है और इस कार्यक्रम में विश्व भर में अनूठे रिकार्ड भी स्थापित किए है। इस वर्ष भी कोविड -19 के बावजूद ऑनलाइन प्रणाली से 55 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ अनूठा रिकार्ड बनाऐगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 55 हजार स्कूली विद्यार्थियों द्वारा यह पाठ अपने – अपने घरों या विद्यालयों से ऑनलाइन किया जाना है, जिसकी प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार 21 जिलों में यह कार्यक्रम करवाया जाएगा।
प्रत्येक जिले से 50 विद्यालय चुने जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विद्यालय से 50 छात्र-छात्राएं एवं कुरुक्षेत्र जिले से हजारों छात्र-छात्राएं जोड़े जाने की योजना है। जिला कुरुक्षेत्र द्वारा सभी जिलों को एक मॉडल पाठ की विधि यूट्यूब चैनल अथवा अन्य किसी माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि निर्धारित समय पर सभी जिलों में अभ्यास किया जा सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोए यह संकल्प है फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा का:शैलेंद्र (बबला)

Sat Nov 27 , 2021
फिरोजपुर 27 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- फिरोजपुर का कोई भी व्यक्ति भरपेट खाना खाए बिना ना सोए यह संकल्प है फिरोजपुर लंगर सेवा फिरोजपुर फाउंडेशन का श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारी संस्था पिछले ढाई साल से मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही हैं रोजाना […]

You May Like

advertisement