महिलाओं को पंचायत राज चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देना सराहनीय कदम : डा. खैहरा।

महिलाओं को पंचायत राज चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देना सराहनीय कदम : डा. खैहरा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर डा. जसविंद्र खैहरा ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां ।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल :- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पंचायतों की शक्तियों में इजाफा हुआ है। उपमुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को पंचायती राज चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है। इससे महिलाओं को उनका हक मिला है व आगे से महिलाएं हर काम में बढ-चढकर भाग ले सकेंगी। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से समाज में नई सोच उजागर होगी व ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से भी ज्यादा अच्छे से विकास कार्य हो सकेंगें। जो महिलाएं अब तक चूल्हा-चौके तक सीमित थीं, पंचायती राज में बराबर का हक मिलने से वे महिलाएं बेहतर कार्य कर सकेंगी।
डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवा सोच के साथ प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में किए गए बदलाव दर्शाते हंै कि आने वाले समय में ग्राम पंचायतें विकसित होंगी व ग्राम स्तर पर अच्छे स्तर पर ग्रामीणों के हित में कार्य होंगें। उन्होने कहा कि युवाओं के लिए नीजि नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून पास करवाना दुष्यंत चौटाला का युवाओं के प्रति प्रेम दर्शाता है। उपमुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले ही जनता से वायदा किया था कि युवाओं को नीजि नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाएंगें, जिसे उन्होने सरकार में आने के बाद पूरा भी कर दिखाया। इस कानून के बनने से प्रदेश के युवाओं को नौकरियों के लिए भटकना नही पडेगा व युवाओं को आसानी से नौकरी मिल सकेगी। इससे प्रदेश में बेरोजगारी दर घटेगी। डा. खैहरा ने पंचायतों के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को बधाई दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਛੇ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਰੁਲ ਰਹੇ ਨੇ ਅੰਨ ਭੰਡਾਰ ਭਰ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਪੈਰਾਂ ਸਿਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨ-ਭਾਈ ਹਿੰਮਤ ਸਿੰਘ

Sat Apr 24 , 2021
ਛੇ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਰੁਲ ਰਹੇ ਨੇ ਅੰਨ ਭੰਡਾਰ ਭਰ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਪੈਰਾਂ ਸਿਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨ-ਭਾਈ ਹਿੰਮਤ ਸਿੰਘ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, 24 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੰਨ ਭੰਡਾਰ ਭਰ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਪੈਰਾਂ ਸਿਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਾ ਤਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ […]

You May Like

advertisement