जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में, मनुष्य को सिर्फ कर्म अच्छे करने चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी

जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में, मनुष्य को सिर्फ कर्म अच्छे करने चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जग ज्योति दरबार का लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा देने का अभियान।

कुरुक्षेत्र, 4 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार में ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया एवं सत्संग किया। जग ज्योति दरबार से जुड़े परिवारों के दुःख सुख में शरीक हुए। महंत ने कहा कि जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में है। इंसान को सिर्फ अपने कर्म अच्छे करने चाहिए। कर्मों के भरोसे ही भूत, वर्तमान और भविष्य तय होते हैं। महंत ने श्रद्धालुओं से कहा कि धर्म प्रचार के साथ – साथ साथियों को 2024 के चुनावों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। महंत ने सभी को होली और नव संवत की शुरुआत की बधाई दी। उसके बाद महंत ने अपने सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया की जग ज्योति दरबार से जुड़े हर साथी को आने वाले चुनाव में हिस्सा लेना है। दरबार की वोट और सपोर्ट पूरी तरह से देश हित, लोक हित और सबसे मुख्य बात सनातन और हिंदू धर्म की बात करने वाली पार्टी का हर तरह से सहयोग रहेगा। महंत ने कहा कि आगामी पूरे वर्ष पूरे प्रदेश में और कुरुक्षेत्र लोक सभा के हर गांव में सम्पर्क करेंगे। जहां तक हो सके लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा दी जाएगी और धर्म के साथ साथ देश और प्रदेश के राजनीतिक हालत कैसे हो, कैसे कल्याणकारी कार्य किए जाएं, गरीब कन्याएं जो आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाती है, उनकी सहायता कैसे हो। इसके अलावा राजेंद्र पुरी ने बताया कि किसी भी गरीब, मजदूर या दिहाड़ीदार, मेहनत करने वाले गरीब परिवार को जग ज्योति दरबार अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की कोशिश में रहेगा।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुष्ठ रोगी बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को च्यवनप्राश किया वितरित

Sat Mar 4 , 2023
कुष्ठ रोगी बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को च्यवनप्राश किया वितरित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के समाज सहयोग के वर्ष में करीब 7 सौ कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 4 मार्च : असहाय लोगों की सेवा में जुटी संस्था सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के […]

You May Like

Breaking News

advertisement