हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शुद्ध व लयबद्ध होगा वैश्विक गीता पाठ : शांतनु शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शुद्ध व लयबद्ध होगा वैश्विक गीता पाठ : शांतनु शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अष्टादश श्लोकी गीता पाठ की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग।
18 क्लस्टर में बांटे जिला के स्कूल, करेंगे सामुहिक अभ्यास।
4 दिसंबर को 18 हजार विद्यार्थी गाएंगे गीता के श्लोक।

कुरुक्षेत्र 22 नवंबर : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला अष्टादश श्लोकी गीता पाठ दिव्य और भव्य होगा। गीता वैश्विक श्लोक उच्चारण की तैयारी हेतु संस्कृत प्राध्यापकों एवं अध्यापकों की टीम इसकी तैयारियों में जुटी है जिसके लिए उन्हें एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि 19 नवंबर 2022 से 6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 4 दिसंबर को थीम पार्क कुरुक्षेत्र में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से अष्टादश श्लोकी गीता पाठ एवं वैश्विक मंत्रोच्चारण का वाचन किया जाना है। विद्यार्थियों द्वारा अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का शुद्ध उच्चारण हो तथा वे लयबद्ध तरीके से पाठ का वाचन करें, इसके लिए शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। विभाग द्वारा गीता पाठ की तैयारियों की दृष्टि से 18 क्लस्टरों का गठन किया गया है।डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, गुरुकुल कुरुक्षेत्र, अग्रसेन पब्लिक, स्कूल कुरुक्षेत्र, महाराणा प्रताप, पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और विज्डम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को कुरुक्षेत्र नगर में क्लस्टर बनाया गया है। इसके अलावा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र, एसएमबी गीता विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर, श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र गीता पाठ के अभ्यास के केंद्र होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि शाहबाद मारकंडा में माता रुक्मणी राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राम प्रसाद डीएवी स्कूल, बाबैन में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडवा में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, पिहोवा में टैगोर पब्लिक स्कूल, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल और इस्माइलाबाद में अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल को क्लस्टर बनाया गया है। इन क्लस्टर केन्द्रों पर सम्बन्धित विद्यालय व उस क्लस्टर से जोड़े गए विद्यालयों के विद्यार्थी तय कार्यक्रम के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में सामूहिक तौर पर पूर्वाभ्यास करेंगे। अष्टादश श्लोकी गीता पाठ एवं वैश्विक मंत्रोच्चारण के समुचित प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग के लिए गठित 18 कलस्टरों में क्लस्टर नोडल अधिकारी के रूप में प्रिंसिपल तथा क्लस्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में संस्कृत प्राध्यापक उठएवं अध्यापक की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत प्राध्यापकों एवं अध्यापकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में आयोजित की गई थी। जिसमें हरिदेव शास्त्री ने जी अष्टादश श्लोकी गीता पाठ एवं वैश्विक मंत्रोच्चारण के बारे में सभी प्राध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया था। सभी विद्यालयों में प्रतिदिन गीता के 18 श्लोकों का अभ्यास करवाया जा रहा है और निर्धारित श्लोकों की प्रति सभी विद्यालयों को उपलब्ध करवाई गई है। समय समय पर क्लस्टर स्तर पर सामुहिक अभ्यास भी करवाया जाएगा। उन्होंने वैश्विक गीता पथ से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करने का आह्वान करते हुए कहा इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>कपिध्वज, धर्मध्वजा यहां स्थापित हो उस स्थान के सभी वास्तु दोष नष्ट हों जाते हैं</em>

Tue Nov 22 , 2022
कपिध्वज, धर्मध्वजा यहां स्थापित हो उस स्थान के सभी वास्तु दोष नष्ट हों जाते हैं फ़िरोज़पुर 22 नवम्बर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता} :- विश्व प्रख्यात वृन्दावन से आए व्यास पीठ से कथा वाचक श्रीराम द्विवेदी जी श्री मुनीश शर्मा, योगिता शर्मा के घर फिरोजपुर भ्रमण यात्रा के लिए आए। […]

You May Like

Breaking News

advertisement