निर्मल चेतना में परमात्मा का वास हो सकता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

निर्मल चेतना में परमात्मा का वास हो सकता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया।

मुरथल, प्रमोद कौशिक 30 जनवरी : समर्थगुरु धाम संस्थान मुरथल हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की विशेष कृपा से समर्थगुरु धाम के अनुभवी आचार्य डा. नवकीरत ने बहुत ही प्रभावशाली एवं मनमोहक ढंग से सभी साधकों को संकल्प शक्ति के गहरे सूत्र बताते हुऐ संजीवनी ध्यान का प्रयोग करवाया। प्रतिदिन संकल्प करें कि मैं थोड़ा समय भगवान के ध्यान के लिए अवश्य निकालूंगा। संकल्प शक्ति से प्रतिभा का विकास होता है।
हिमाचल एवं देश की सभी जगहों से, मित्रों ने ध्यान एवं सत्संग का आनंद लिया।
समर्थगुरु संघ हिमाचल की ओर से हर सप्ताह बुधवार को निशुल्क ध्यान व सत्संग का आयोजन होता है। समर्थगुरू संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा एवं मां डॉ. अनीता ने आचार्य एवं मित्रों का धन्यवाद किया।
समर्थगुरू संघ हिमाचल के कॉर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी ने समर्थगुरु धाम के अगामी प्रोग्रामों के लिए मित्रों को निमंत्रण दिया।
सभी साधकों का, स्वामी केतन, स्वामी ऋषभ, मां प्रार्थना और टीम हिमाचल का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
ट्विटर के माध्यम से समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि अगर परमात्मा को जानना है तो इश्क़ में पड़ना होगा, परमात्मा के प्रेम में पड़ना होगा और उसके लिए अपने दिल को साफ करना होगा। अपनी चेतना को निर्मल करना होगा। निर्मल चेतना में परमात्मा का वास हो सकता है। समर्थगुरू धारा एक संपूर्ण गुरुकुल है। यहाँ अध्यात्म और संस्कृति, योग और विज्ञान, ध्यान और धनार्जन, समाधि और प्रज्ञा, ज्ञान और भक्ति सभी आयामों की शिक्षा दी जाती है। प्रथम कार्यक्रम ध्यान योग से अपनी यात्रा शुरू करें। समर्थगुरू धारा में आपका स्वागत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ

Fri Jan 31 , 2025
अग्नि के समान प्रतापी महर्षि कुश की तपस्थली कुश तीर्थ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : महाभारत युद्ध क्षेत्र कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थ का हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णन मिलता है जो अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है उन्हीं में से एक तीर्थ कुश/रामसर नामक यह तीर्थ जींद […]

You May Like

Breaking News

advertisement