मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि देवी सदैव देती हैं शुभ फल : महंत जगन्नाथ पुरी

मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि देवी सदैव देती हैं शुभ फल : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि देवी की हुई पूजा।

कुरुक्षेत्र, 25 जून : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने गुप्त नवरात्रों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि देवी की विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर श्रद्धालुओं के साथ मां कालरात्रि देवी का अनुष्ठान भी किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजा उपरांत बताया कि मां भगवती की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि इसी कारण इनका एक नाम शुभंकरी देवी भी है। मां कालरात्रि की पूजा करने वाला पुण्य का भागी हो जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं।
पूजा करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। इसके उपरांत दुर्गा आरती हुई। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, रविंदर, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, लक्खा सिंह, नाजर सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजा का महत्व बताते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के सातवें दिन हुई भैरवी मां काली स्वरूप पूजा

Sun Jun 25 , 2023
जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के सातवें दिन हुई भैरवी मां काली स्वरूप पूजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विद्यापीठ में गुप्त नवरात्रों के चलते हवन यज्ञ में दी गई आहुतियां। कुरुक्षेत्र, 25 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement