सावन अधिक मास पूजन के साथ हुआ माता लक्ष्मी का पूजन

सावन अधिक मास पूजन के साथ हुआ माता लक्ष्मी का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन अधिक मास के चलते निरंतर पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक के साथ रुद्राभिषेक भी किया जा रहा है। शुक्रवार को भी अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में यजमान मा. मामराज मंगला एवं राहुल सिंगला ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करते हुए सर्वकल्याण की कामना की।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सावन के शुक्रवार की पूजा विशेष होती है। इस से मां भगवती की भी कृपा मिलती है। शक्ति और शिव साधना के लिए सावन पूजा को सर्वोत्तम माना गया है। शक्ति के अनेक रूपों में जगत प्रसूता माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से धन लक्ष्मी का स्थान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सुधाकर, कपिल कुमार, नित्या देवी, बिल्लू पुजारी, संयोगिता व कल्याणी भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बांटी गई मिठाईयां,राहुल प्रशंसकों ने बजाए ढोल नगाड़े

Fri Aug 4 , 2023
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बांटी गई मिठाईयां,राहुल प्रशंसकों ने बजाए ढोल नगाड़े। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसे में प्रशंसक ढोल नगाड़ों के बीच अपनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement