विधिपूर्वक पूजा करने से होती है देवी मां भगवती प्रसन्न : प. रणबीर भारद्वाज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नियमानुसार पूजन करने से होता है दुखों का निवारण।

कुरुक्षेत्र, 3 अप्रैल : जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज के अनुसार नवरात्र पर प्रत्येक दिन मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों के अनुसार पूजा करने से विशेष फल होता है। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के अवसर पर प्रतिदिन नियमानुसार तथा विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए। शुद्ध मन से और सात्विक तरीके से किये गए पूजन से प्रसन्न होकर मां भगवती जीवन के सभी कष्टों और दुखों को दूर कर देती है। प. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि नवरात्रों में देवी माँ भगवती को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से उनकी आराधना करने के साथ उन्हें कुछ खास चीजों का भोग लगाना शुभ फल देता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन करते हैं। माता के मस्तक पर मुकुट शोभायमान है। पीली और लाल चुनरी में माता का रूप मनभावन है। प. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि मां की नारियल, चुनरी, माला फूल आदि चढ़ा कर पूजा की जाती है। भगवती दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता का है। ब्रह्मा का अर्थ है तपस्या। तप का आचरण करने वाली भगवती जिस कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है। उन्होंने बताया कि वेदस्तत्वंतपो ब्रह्म, वेद, तत्व और ताप ब्रह्मा अर्थ है। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यन्त भव्य है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बायें हाथ में कमंडल रहता है। जो देवी के इस रूप की आराधना करता है उसे साक्षात परब्रह्म की प्राप्ति होती है। जयराम विद्यापीठ की वैष्णो देवी गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गोविंदानंद आश्रम में नवरात्र दुर्गापूजा महोत्सव, शतचंडी महायज्ञ के साथ ही प्रतिदिन हो रहा कन्यापूजन भंडारा

Sun Apr 3 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पिहोवा : श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा महोत्सव, शतचंडी महायज्ञ के साथ ही प्रतिदिन आश्रम के संस्थापक महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में 30 वा नवरात्र महोत्सव मनाया जा […]

You May Like

advertisement