गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान से लाई अखण्ड ज्योति पर हुई पूजा।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर नियमित हवन यज्ञ एवं पूजन किया जा रहा है। गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन भी बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन के उपरांत बताया कि धर्म को मानने वालों के लिए गुप्त नवरात्र पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां तारा देवी की पूजा हुई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां तारा देवी की पूजा का विशेष महत्व है। यह गुप्त नवरात्र की दूसरी शक्ति हैं। यह आद्य शक्ति हैं, महाविद्या हैं एवं महादेवी हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां तारा देवी की पूजा करने के साथ ही कार्य सिद्ध होता है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी पूजा मां की सेवा है। समस्त ग्रहों की शांति भी मां की कृपा से हो जाती है। मां तारा देवी की कृपा पाने का सीधा और सरल उपाय है कि आप अपनी माता जी को कुछ भी भेंट दें। जो उनको अच्छा लगे, वह दें। वह खिलाएं। माता जी के लिए कोई भी उपहार किस्मत बदल सकता है। उन्होंने बताया कि मां तारा देवी धन की देवी हैं। आर्थिक उन्नति की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, बलजीत, दीप्ति अरोड़ा, रीतिका अरोड़ा, श्रेया व रुचिका इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन का महत्व बताते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारी यूनियन राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया अब आंदोलन के तहत सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के निवास पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया

Mon Jul 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कर्मचारियों की मांगों 11 अगस्त तक समाधान न होने पर मुख्यमंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन होगा। कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : हरियाणा गवर्नमेंट पी. डब्लू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. न.41 मुख्यालया चरखी दादरी कैम्प (कार्यालय करनाल) संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की रोहतक में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us