ग्रामीण युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

09 फरवरी तक कर सकते हैं पंजीयन

महासमुंद 3 फरवरी 2026/ जिले के ग्रामीण युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 09 फरवरी 2026 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 4 फोटो एवं न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नंबर 91310-65767 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियन आइडल फेम कलाकारों की प्रस्तुति से गूंज उठा सिरपुर महोत्सव

Tue Feb 3 , 2026
महासमुंद, 03 फरवरी 2026/ सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति और संगीत की विविध विधाओं से रूबरू कराया। पूरे दिन एवं रात्रि तक चले कार्यक्रमों में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे महोत्सव […]

You May Like

advertisement