सुशासन तिहार-2026

4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर

क्लस्टर वार विशेष थीम पर आधारित होगा जन समस्या निवारण शिविर

मोहला 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर हेतु क्लस्टर वार तिथि व स्थान निर्धारित किया गया है। तिथि एवं क्लस्टर वार निर्धारित स्थान के अनुसार जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 4 मई को ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 मई को ग्राम पंचायत हांडीटोला में, 20 मई को ग्राम पंचायत देववाडवी में, 28 मई को ग्राम पंचायत भनसुला में, 5 जून को ग्राम पंचायत पीपरखार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जनपद पंचायत मोहला के अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत मार्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मई को ग्राम पंचायत हेरकुटुब में, 25 मई को ग्राम पंचायत आमाडुला में, 3 जून को ग्राम पंचायत कुम्हली में, 8 जून को ग्राम पंचायत रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत 6 मई को साल्हेभट्ठी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को कोराचा में, 22 मई को कहगांव में, 1 जून को खरीदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 7 मई को मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 मई को गंजचौक कृषि मंडी में एवं 19 मई को टाउन हॉल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन को लेकर प्रत्येक शिविर में एक निश्चित थीम निर्धारित किया गया है।

    

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम

Fri May 1 , 2026
95.18 प्रतिशत रहा विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र हुए सम्मानितअतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेशवार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत, अभिभावकों के सहयोग के लिए व्यक्त किया गया आभार कोरबा 01 मई 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल […]

You May Like

advertisement