सुशासन तिहार 2026

05 मई से 10 जून तक निर्धारित स्थानों में होगा शिविर का आयोजन

बलरामपुर, 28 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जन समस्याओं के समाधान और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनसामान्य और ग्रामीण जनों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं के आवेदन लेने के साथ शीघ्र निराकरण भी किया जाएगा।
सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में 34 ग्रामीण एवं 05 नगरीय निकायों में कुल 39 शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत 05 मई 2026 को विकासखण्ड बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड महाराजगंज, 06 मई को कुसमी के हाई स्कूल ग्राउंड चांदो एवं राजपुर के प्राथमिक शाला कोटडीह खेल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 मई को विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के दुर्गा पंडाल के पीछे ताम्बेश्वरनगर एवं वाड्रफनगर के हाई स्कूल मैदान गुडरू, 8 मई को बलरामपुर के माध्यमिक शाला स्कूल ग्राउंड सरनाडीह, शंकरगढ़ के रखैतपारा बगीचा दोहना, 12 मई कुसमी के ग्राम पंचायत भवन परिसर सबाग एवं वाड्रफनगर के हाई स्कूल मैदान गैना, 13 मई को बलरामपुर के पाढ़ी बगीचा तथा राजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर के खेल मैदान में, 14 मई को रामचन्द्रपुर के गोफुलवा पारा बरगद पेड़ के नीचे डिण्डो, शंकरगढ़ के पहाड़ी कोरवा आश्रम के पास ग्राम पंचायत बेलकोना, 15 मई को बलरामपुर के ग्राम पंचायत झलरिया, 18 मई को नगर पालिका परिषद बलरामपुर के आडिटोरियम भवन, 19 मई को कुसमी के हाई स्कूल प्रांगण सामरी, रामचन्द्रपुर के नवीन सेड दुर्गा मंदिर परिसर कामेश्वरनगर, 20 मई को बलरामपुर के चितमा रा.ग्रा. सेवा केन्द्र के पास, वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास लोधी, 21 मई को राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा पंचायत भवन के बगल में सरना, शंकरगढ़ के लाल बगीचा में ग्राम पंचायत चिरईं, 22 मई को कुसमी के बाजारपारा कोरंधा एवं नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल, 26 मई को बलरामपुर के बरदर हाई स्कूल मैदान, वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास मुरकौल, 28 मई को कुसमी के ग्राम पंचायत भवन परिसर मदगुरी, रामचन्द्रपुर के धान खरीदी के सामने मिलानी महुआ विजयनगर, 29 मई को बलरामपुर के केरता हाई स्कूल मैदान, राजपुर के माध्यमिक शाला खोडरो, 2 जून को वाड्रफनगर के पंचायत भवन के पास डोंगरो, शंकरगढ़ के सावंत सरना डीपाडीह, 03 जून को नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक-04 चंदौरी पारा सामुदायिक भवन, कुसमी के ग्राम पंचायत भवन के सामने कंजिया, 04 जून को बलरामपुर के धनगांव रामलीला मैदान, नगर पंचायत राजपुर के दैनिक सब्जी बाजार के पास, 05 जून को रामचन्द्रपुर के आम बगीचा रामचन्द्रपुर, राजपुर के पंचायत भवन के पास सिधमा, 09 जून को रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत भवन के सामने राधानगर एवं 10 जून को कार्यालय प्रांगण नगर पंचायत कुसमी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Tue Apr 28 , 2026
आवेदिका 11 मई तक कर सकेंगे आवेदन बलरामपुर, 28 अप्रैल 2026/ जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना राजपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कोटागहना, धमधमिया, परसवान, बुढ़ाबगीचा, हरिजनपारा, लालमाटी एवं आमापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। रिक्त पद के पूर्ति […]

You May Like

advertisement