अच्छी पहल: काँगेस ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शुरू की फ्री एम्बुलेंस सेवा

अच्छी पहल: काँगेस ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शुरू की फ्री एम्बुलेंस सेवा
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

कांग्रेस ने शुरू की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में देहरादून कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सर्विस शुरू की गयी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी नेता द्वारा भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे। प्रदेश अध्यक्ष पृतं सिंह इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए एक रखा गया था। रविवार सुबह 11 बजे से यह एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के तरफ से निःशुल्क सेवा के लिए यह संपर्क न0 साझा किया गया है।
श्री नवीन जोशी 9897777783
श्री पी0के0 अग्रवाल 9837078291
श्री लालचन्द शर्मा 9412056550
श्री विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
श्री प्रदीप भारद्वाज 8630343232
श्री विजय भट्ट 9557794006

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र,

Sun May 9 , 2021
दून में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक प्रेस विज्ञप्ति पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दून में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पत्र लिख अधिकारियों को निर्देश देने […]

You May Like

advertisement