उत्तराखंड: बेरोजगारो के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल की भर्ती,

देहरादून :  प्रदेश में जल्द ही 1000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज देगा। गौरतलब है कि राज्य में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से गतिमान है।

उत्तराखंड में इस समय कांस्टेबल के 2300 पद रिक्त हैं। इनमें से 1521 पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। भर्ती में शामिल हुए आवेदकों की शारीरिक दक्षता की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन पेपर लीक प्रकरण के चलते लिखित परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है।

विभाग जल्द ही यह परीक्षा कराने की बात कह रहा है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में विभाग की तरफ से भर्ती के लिए कसरत शुरू कर दी गई है।

कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से गतिमान है। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त 1000 पदों पर भी जल्द भर्ती करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

– अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल: लुटे गए आईफोन के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार,

Fri Nov 25 , 2022
नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी घटना के 24 घंटों के अंतराल में लूटे गए आईफोन के साथ हुआ गिरफ्तार रिपोर्टर जफर अंसारीनैनीतालश्रीमती गीता आर्या, पत्नी अनिल आर्य, निवासी माउंट रोज कंपाउंड थाना तल्लीताल जिला नैनीतालथाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement