उत्तराखंड:- कैदियों के लिए अच्छी खबर, 26 जनवरी को होंगे कैदी रिहा, लेकिन अब तीन मानकों से ही हो पाएगी रिहाई,

उत्तराखंड:- कैदियों के लिए अच्छी खबर,
26 जनवरी को होंगे कैदी रिहा,
लेकिन अब तीन मानकों से ही हो पाएगी रिहाई,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

प्रशासन ने जेलों में बंद कैदियों की सूची रिहाई और परिहार माफी के लिए शासन को सौंपी थी। इस सूची में 60 से अधिक कैदियों की रिहाई की संस्तुति की गई। तब राजभवन ने कैदियों पर दर्ज मुकदमों के संबंध में विस्तृत जानकारी न होने का हवाला देते हुए संबंधित पत्रावली को वापस कर दिया था। इसके बाद कैदियों की रिहाई के लिए तीन मानक बनाए गए। पहला यह कि केवल उन्हीं कैदियों की रिहाई की जाएगी, जिनके संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी की संस्तुति होगी। दूसरा मानक यह कि केवल उन्हीं कैदियों के नाम पर रिहाई को विचार किया जाएगा, जिनकी आयु 60 साल से अधिक होगी। तीसरा मानक यह तय किया गया कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त कैदियों की रिहाई पर ही विचार किया जाएगा। जब पूर्व में राजभवन भेजे गए नामों की सूची पर नजर दौड़ाई गई, तब उसमें केवल चार नाम ही इसके लिए पात्र पाए गए। इन चारों नामों की सूची राजभवन भेजी गई। इसमें से राजभवन ने एक नाम पर आपत्ति जताते हुए तीन की रिहाई को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही शासन स्तर से इन कैदियों की रिहाई के आदेश जारी होंगे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबग नही बनने दे रहे हैं मकान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Tue Jan 5 , 2021
दबग नही बनने दे रहे हैं मकानपीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार आजमगढ़| थाना देवगांव लालगंज ग्राम कजहित निवासी माधुरी गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार पीड़ित माधुरी गुप्ता ने बताया हमारे मकान के आगे का हिस्सा एनएच सड़क में जाने के […]

You May Like

advertisement