शान्ति सौहार्द्र से सम्पन्न हुआ अलविदा जुमे की नमाज़

शान्ति सौहार्द्र से सम्पन्न हुआ अलविदा जुमे की नमाज़

आजमगढ़।शहर के जामा मस्जिदअलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिससे किसी तरह की समस्या न होने पाए। इसके साथ ही जिले के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट थे। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं को इस बात के भी निर्देश दिए गए थे कि किसी भी हालत में सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। बता दे की आजमगढ़ जिले के बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जामा मस्जिद पहुंचकर अलविदा की नमाज पढ़ी। मुस्लिम समाज में अलविदा जुमे का अपना अलग ही महत्व है अलविदा जुमे के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में अलविदा जुम्मे को लेकर नमाजियों में काफी उत्साह था।आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। वहीं आजमगढ़ जिले के जामा मस्जिद में भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी मात्रा में फोर्स लगाई गई थी जिस किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।शान्ति सौहार्द्र से सम्पन्न हुआ अलविदा जुमे की नमाज़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल श्रमिक अभियान में 10 बच्चों को कराया मुक्त

Sat Mar 29 , 2025
बाल श्रमिक अभियान में 10 बच्चों को कराया मुक्त आजमगढ़। सिधारी व मुबारकपुर क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान […]

You May Like

advertisement