मीरगंज कुल्छा खुर्द गांव में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मीरगंज ,जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम कुल्छा खुर्द निवासी पत्रकार ओपी शर्मा एवं पड़ोसी रामनिवास शर्मा के घर के सामने बनी झोपड़ी और टीन सैड में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आग की सूचना देने के बाद अग्निशमन दल गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची।जानकारी के अनुसार आज दोपहर में लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई आग इतनी तेज थी कि की देखते ही देखते रामनिवास शर्मा एवं पत्रकार ओपी शर्मा टीन सैड एवं पशु शाला की झोपड़ी जल कर राख हो गई जिसमें एक रिक्शा ठेला, पंपसेट, मोटरसाइकिल ठेला, इमारती लकड़ी,भूसा समेत घरेलू कामकाज से संबंधित सामान जलकर नष्ट हो गया । पीडितों बताया की घटना की सूचना मिलती ही तमाम ग्रामीण अपनी पानी की बाल्टियां लेकर घटना स्थल तक पहुंच गए काफी प्रयास के बाद लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका । सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची । बताते हैं कि एक गाड़ी पानी से भी आग शांत नहीं हुई तब ग्रामीणों ने जनरेटर से समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया। घटना स्थल का क्षेत्रीय लेखपाल याद राम ने निरीक्षण किया। मीरगंज कुलछा खुर्द गांव में आग लगा लगने की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, केपी राणा भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे। पीड़ित लोगों ने विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं मीरगंज एसडीएम व तहसील प्रशासन से समुचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है । उधर पत्रकार ओपी शर्मा ने आग बुझाने में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि अगर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग नहीं करते तो यह आग समूचे गांव में फैल सकती थी ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: जिला अध्यक्ष अकरम खान के साथ सैकड़ो व्यापारियों ने बिजली विभाग पर बोला हल्ला, चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

Fri Apr 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में आज गुरुवार को सैकड़ो व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सौंपा।सीएम को भेजें मांग पत्र में जिला अध्यक्ष अकरम खान ने प्रीपेड मीटर व्यवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement