जरूरतमंद लोगों की आशा की किरण है गूंज संस्था निरंतर निस्वार्थ भाव से गरीबों का बन रही है सहारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जरूरतमंद लोगों की आशा की किरण है एक गूंज संस्था जो निरंतर जरूरतमंद लोगों का निस्वार्थ भाव से सहारा बन रही है शिक्षा , पर्यावरण, एक गूंज कपड़ा बैंक, स्वास्थ्य, नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में अपना सक्रिय योगदान देकर संस्था गरीब लोगों की निरंतर मदद कर रही है संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) के दिशा निर्देशन में एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियां में कपड़े और राशन का वितरण 5 वर्ष से निरंतर चल रहा है जिससे इस अभियान से अब तक लगभग 11000 परिवारों को कपड़ा और राशन का वितरण निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों को किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जरूरतमंद लोगों के लिए चलता रहेगा इसी क्रम में कपड़ा और राशन वितरण अभियान नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियां में किया गया कपड़ा वितरण अभियान में प्रमुख रूप से बंटी ठाकुर, पारस सिंह, अदिति सिंह एवं समस्त एक गूंज संस्था की टीम मौजूद रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

के.सी.एम.टी के एन.एस.एस स्वयंसेवियों द्वारा मरीजों को किया फल वितरण

Wed Jul 24 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : खण्डेलवाल कॉलेज, बरेली के एन.एस.एस. स्वयंसेवको एवं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के. सिंह, प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप शर्मा एवं एन.एस.एस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना के निर्देशन में बरेली में स्थित संभव अस्पताल में एकत्र होकर अस्पताल में भर्ती समस्त वार्डों के मरीजों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement