गोपाष्टमी पर्व पूरी तरह से भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है : महंत राजेंद्र पुरी

गोपाष्टमी पर्व पूरी तरह से भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है : महंत राजेंद्र पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गोपाष्टमी कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

कुरुक्षेत्र, 19 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि गोपाष्टमी का सनातन धर्म में बड़ा ही धार्मिक महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। गोपाष्टमी के इस पवित्र दिन पर गायों और बछड़ों को सजाया जाता है और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यह पर्व पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। गोपाष्टमी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह 20 नवम्बर मनाई जाएगी।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि हिन्दुओं के बीच गोपाष्टमी का खास महत्व है। यह दिन पूरे भारत में अत्यंत श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है। गोपाष्टमी के शुभ दिन पर साधक भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। लोग इस पवित्र दिन पर गायों और बछड़ों की भी पूजा करते हैं और उन्हें घंटियों और कपड़ों से सजाते हैं।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रमों की ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ली जानकारी

Sun Nov 19 , 2023
गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रमों की ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ली जानकारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा से ही होता है तीर्थ का महत्व : ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 19 नवम्बर : हरिद्वार रवाना होने से पूर्व श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती आयोजन कमेटी से […]

You May Like

advertisement