गोरखपुर: 14 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, खोज में जुटी पुलिस

गोरखपुर: 14 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, खोज में जुटी पुलिस

गोरखपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां 14 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

जिसके बाद महिला के पति ने थाने में शिकायत किया है। उधर, पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है, दोनों की तलाश की जा रही है।

कैम्पियरगंज के गांव के एक शख्स ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी गांव के एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई है।

पीड़ित का कहना है कि पिछले कुछ महीने से उसका गांव के एक 14 साल के किशोर से अफेयर चल रहा था।

इसी वजह से वह अपने पति से दूरी बनाने लगी। पत्नी के इस रवैये पर उसे शक हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में नोकझोंक भी होता था।

उधर, महिला के पति ने बताया कि शिवरात्रि के दिन गांव में मेला लगा था। जहां वह अपने प्रेमी के साथ गई थी

लेकिन देर रात तक नहीं लौटी तो उसने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला तीन बच्चों की मां है।

उसका महिला से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं, किशोर के परिवार वालों का कहना है कि महिला ही उनके लड़के को बहला फुसलाकर भगा ले गई है।

जिसके बाद लड़के के परिवार वालों ने भी पुलिस में शिकायत की है। उधर, कैम्पियरगंज एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद दोनों की तलाश की जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियो को फूलदेई पर्व की दी शुभकामनाएं।

Sun Mar 14 , 2021
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियो को फूलदेई पर्व की दी शुभकामनाएं।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ […]

You May Like

advertisement