गोरखपुर:उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर- सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, बोले- जो कुछ कहा, कर दिखाया

वैशवारा ब्यूरो, गोरखपुर।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो कुछ कहा था, सरकार बनने के बाद उसे पूरा करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ है। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
 
अब पहचान का संकट नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वैश्विक मंच पर छा गया है। दिवाली हमारे सत्ता में आने से पहले भी मनाई जाती रही है। प्रयागराज में कुंभ भी पहली बार नहीं हुआ था, लेकिन तब यूपी के सामने पहचान का संकट था। अयोध्या के दीपोत्सव, प्रयागराज के भव्य-दिव्य कुंभ जैसे आयोजनों से व्यवस्था बदली है। अब पहचान का संकट नहीं है। बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों से नई पहचान मिली है।

 
यूपी निवेश का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्षों के दौरान अच्छा निवेश हुआ है। मोबाइल डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी चीन से भारत आ गई है। निवेश भारत में आ रहा है। पहले भारत से निवेश बाहर जाता था। निवेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश प्रमुख पसंद है। शानदार सड़कों की कनेक्टिविटी और सुरक्षा की गारंटी से सब कुछ बदला है। पहले कहा जाता था कि जहां सड़क में गड्ढे शुरू हों, वही यूपी है, लेकिन आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस वे और फोरलेन सड़कों के संजाल से होती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से 60 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इतनी पारदर्शिता से सब कुछ हुआ है कि कोई उंगली नहीं उठा सकता।
 
खाद्यान्न वितरण में भी आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में उत्तर प्रदेश आगे है। सरकार बनने के बाद जांच कराई तो 40 लाख राशन कार्डों में गड़बड़ी मिली थी। सारी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। अब 80 हजार राशन की दुकानों पर ई-पाज मशीनें लगाई गई हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद खाद्यान्न वितरण की जांच करने भारत सरकार की टीम आई थी। एक भी शिकायत नहीं मिली है। यूपी ऐसा अकेला राज्य है जहां राशन वितरण व्यवस्था को लेकर 97 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई है।
 
कोयला संकट में खरीदी महंगी बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि जहां से अंधेरा शुरू होता है, वह यूपी है। अब धारणा बदल गई है। बिना भेदभाव पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। कोयला संकट के दौरान प्रदेश ने 22 प्रति यूनिट तक की दर से बिजली खरीदी, लेकिन राज्य के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आगामी विधानसभा टिकट के दावेदारों के लिए कांग्रेस ने रखी ये अनोखी शर्त...

Sun Nov 7 , 2021
हल्द्वानी: कांग्रेस से विधानसभा चुनाव का टिकट पाने को ताकत झोंक रहे नेताओं को हफ्ते में 3 दिन पार्टी दफ्तर में बैठना पड़ सकता है। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेजा है। शनिवार को स्वराज आश्रम में मीडिया से […]

You May Like

advertisement