गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में मनाया जाएगा गौठान दिवस

जांजगीर-चांपा, 01/11 2021/ दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में ‘गौठान दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टरों से कहा गया है कि गौठान दिवस के कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। गौठान दिवस पर गौठानों में प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाए। श्रम दान से गौठानों की साफ-सफाई कराई जाए। गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया जाए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे मुख्य अतिथि, उपलब्धियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए विभागीय स्टाल, 1 नवंबर को होगी मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Mon Nov 1 , 2021
जांजगीर-चांपा 01/11,2021/कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जांजगीर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । राज्य सरकार  की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों  के प्रचार- प्रसार के लिए  विभागीय […]

You May Like

advertisement