पर्यटन स्थली कुरुक्षेत्र को सरकार ने दिए रेलवे एलीवेटेड ट्रैक और बाइपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : विश्राम कुमार मीणा

रेलवे एलीवेटेड ट्रेक का निर्माण जल्द होगा पूरा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए होंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं, वेटिंग रूम, शौचालय के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 3 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गीता स्थली एवं विश्व विख्यात पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को सरकार ने रेलवे एलीवेटेड ट्रैक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रेक का निर्माण कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रेक पर छोटे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को छोटे रेलवे स्टेशन थानेसर पर निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने थानेसर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ट्रेक, छोटे रेलवे स्टेशन पर बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, बिजली की व्यवस्था, यात्रियों के आने-जाने के मार्गों, स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पर्यटकों के हिसाब से अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने रेलवे विभाग व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को विशेष तौर पर गाड़ी के आने और जाने के समय भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित इंतजामों को चैक करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि निर्माणाधीन ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और रेलवे विभाग की तरफ से एक संयुक्त टीम ने तमाम व्यवस्थाओं का आकलन किया। इस प्रोजेक्ट को आगामी कुछ दिनों में शुरू करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के नागरिकों को रेलवे एलीवेटेड ट्रेक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। ये दोनों प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगे। इस ट्रेक के प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कुरुक्षेत्र के नागरिकों को पांच रेलवे फाटकों से निजात मिलेगी, वहीं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को थानेसर रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय सुविधाएं भी मिल पाएंगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेलवे ट्रैक का कार्य अंतिम चरण में है। इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए जल्द ही समय तय किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन से भद्रकाली मंदिर तक सीधा कॉरिडोर बनाने की परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से रेलवे स्टेशन को सीधा भद्रकाली मंदिर के साथ जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अब कुरुक्षेत्र बाईपास के प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के बनने से शहर में हैवी ट्रैफिक के आवागमन से निजात मिलेगी और ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदर विधायक अदिति सिंह ने सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Wed Jun 3 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सदर विधायक अदिति सिंह ने सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन_ रायबरेलीः- 03 जून 2026मा० विधायक सदर अदिति सिंह ने आज विकास खण्ड राही के परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके […]

You May Like

advertisement