भिवानी ब्रह्मोत्सव रोक के सरकार ने बहुत बड़ा पाप किया है : नवीन जयहिन्द

भिवानी ब्रह्मोत्सव रोक के सरकार ने बहुत बड़ा पाप किया है : नवीन जयहिन्द।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सरकार ब्रह्मोत्सव रुकवाने की बजाएं दंगा उत्सव रुकवाए :नवीन जयहिन्द।
सीएम खट्टर पर जयहिंद ने कसा तंज , जनता को सुरक्षा नही अकेले जयहिंद पर 500 पुलिस वाले।

भिवानी : भिवानी में आयोजित ब्रह्मोत्सव में शामिल होने जा रहे जयहिंद सेना के सुप्रीमो और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद को भिवानी शहर के बाईपास पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।
जयहिंद ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की बात कही, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं मानी। भिवानी ब्रह्मोत्सव रोक के सरकार ने बहोत बड़ा पाप किया है पुलिस जयहिंद को हिरासत में लेकर अपने साथ बेरी थाने में ले गई। जयहिंद के शामिल होने को लेकर भारी पुलिस बल पहले ही भिवानी बाईपास पर तैनात था, जिसने जयहिंद को भिवानी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया।
इसके बाद नवीन जयहिंद और पुलिस के बीच काफी देर बातचीत चली। जयहिंद ने कहा कि वे किसी तरह का कोई कानून तोड़ने नहीं, बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। जिसकी प्रशासन ने खुद अनुमति दी है, उसमें शामिल होने के लिए आए हैं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें ब्रह्मोत्सव में शामिल नही होने दिया
पुलिस ने धारा 144 का दिया हवाला, ले गई बेरी थाने : जयहिंद।
नवीन जयहिंद ने पुलिस को समझाने का प्रयास किया कि उन्हें हवन में शामिल होने के लिए जाने दें। लेकिन काफी देर बातचीत के बाद पुलिस ने नवीन जयहिंद को धारा 144 का हवाला देते हुए आगे शहर आयोजित धार्मिक अनुष्ठाान में भाग लेने जाने से रोक दिया। साथ ही पुलिस जयहिंद को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस पुलिस उन्हें दादरी, माजरा, दुबलधन से होते हुए बेरी थाने में ले गई।
एक तरफ तो सरकार और प्रशासन द्वारा भिवानी ब्रह्मोत्सव की परमिशन दी गई तो दूसरी तरफ जयहिंद को रोकना गलत हैं।
नवीन जयहिंद ने भी प्रशासन की अनुमति का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रशासन ब्रह्मोत्सव की परमिशन दे चुका है, तो उन्हें रोकने का क्या मतलब बनता है। इससे साफ है कि प्रशासन व सरकार जयहिंद से डरी हुई है। लेकिन इस तरह के हथकंडे अपनाकर वे जयहिंद को नहीं रोक पाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का हक प्रत्येक व्यक्ति का होता है।
सीएम खट्टर पर जयहिंद ने कसा तंज , जनता को सुरक्षा नही अकेले जयहिंद पर 500 पुलिस वाले।
नवीन जयहिंद ने भिवानी ब्रह्मोत्सव रद्द करने और पुलिस द्वारा घेरने के मामले पर तंज कसते हुए सीएम खट्टर के उस बयान का हवाला दिया जिसमें सीएम मनोहर लाल कह रहे हैं की प्रत्येक व्यक्ति को पुलिस सुरक्षा नही दे सकती हैं लेकिन अकेले जयहिंद को घेरने के लिए 500 पुलिस कर्मचारी कैसे लगा दिए गया जबकि भिवानी में होने जाने वाला कोई जलसा , प्रदर्शन या कोई रैली नही थी बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान था जिसमे 36 बिरादरी के लोग भाग ले रहे थे लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार ने परमिशन देकर और फिर धारा 144 का हवाला देकर ब्रह्मोत्सव रद्द करवा दिया जिससे 36 बिरादरी की भावनाएं आहत हुई हैं।
जयहिंद को पुलिस ने भिवानी से पकड़कर रोहतक लाकर छोड़ा।
पुलिस जयहिंद को भिवानी बाय पास से पकड़कर वापिस बेरी थाने के बाद रोहतक बाग में लेकर पहुंची और कानून व्यवस्था का हवाला दिया।
जयहिंद ने बताया की हरियाणा की बीजेपी सरकार की तानशाही चरम पर हैं इससे पहले भी बीजेपी सरकार पहरावर में मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव भी रद्द करवा चुकी हैं सरकार जनता की भावनाओ से खेलना छोड़ दे और जनता को भाई चारे से समाज में रहने दे आए दिन अलग अलग धार्मिक अनुष्ठान रद्द करके हरियाणा सरकार अपनी नीतियों के साथ ही खिलाफत कर रही हैं जो बिल्कुल न्याय संगत नहीं हैं।
हरियाणा में भिवानी और हिसार के साथ साथ और भी अलग अलग जिलों में राजनीतिक पार्टियों के सम्मेलन हो थे लेकिन भिवानी के ब्रह्मोत्सव को रद्द करना समाज की भावनाओ के साथ खिलवाड़ हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: पुलिस पर बना दबाव, बिना जांच के ही पुलिस ने पत्रकार पर कर दिया मुकदमा दर्ज़, पत्रकारों में रोष

Sun Aug 6 , 2023
पुलिस पर बना दबाव, बिना जांच के ही पुलिस ने पत्रकार पर कर दिया मुकदमा दर्ज़, पत्रकारों में रोष अंबेडकर नगर। जिले में भीटी थाना क्षेत्र की पुलिस पत्रकार को लगातार आत्मदाह करने के लिए उकसा रही है लगातार डेढ़ महीने में तीन बार फर्जी मुकदमा दर्ज कर पत्रकार का […]

You May Like

Breaking News

advertisement