ग्राम बक्सरा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर गौठान व चारागाह के लिए ग्राम पंचायत को सौंपा गया

जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर, 2021/    कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है।  साथ ही अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि को सुरक्षित रखने की कार्य योजना बनाई जा रही है। एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू  ने बताया कि बलौदा तहसील के ग्राम बक्सरा में गौठान व चारागाह के लिए प्रस्तावित 4.329 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। समझाइश देने पर ग्रामीणों ने स्वेच्छा से शासकीय भूमि से कब्जा हटा लिया। इस भूमि को गौठान निर्माण  एवं चरागाह  के लिए ग्राम पंचायत को सौंपा गया।  कार्रवाई के  दौरान बलौदा जनपद सीईओ आकाश सिंह, तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा, सरपंच, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और पुलिस जवान उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूरा माहो के नियंत्रण हेतु किसानों को वैज्ञानिको की सलाह

Sun Oct 10 , 2021
जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर, 2021/ धान की फसल में अब दाने आने लगा है। ऐसे समय में कीट पतंगों का प्रकोप बढ़ जाता है। भूरा माहो तथा अन्य कीट पतंगों के नियंत्रण के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जरूरी दवाइयों के प्रयोग के लिए सलाह दी गई है।      कृषि विज्ञान केन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement