मेहनत के पैसे दिला दीजिए सरकार इस कंपनी के मजदूरों ने श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर से लगाईं गुहार

एम सलीम खान ब्यूरो प्रमुख ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

रुद्रपुर _जाइडस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने जाइडस कंपनी की अवैध बंदी खोलने और अवैध बंदी से अभी तक की अवधि तक का वेतन दिलाने की शासन –प्रशासन से मांग की।

श्रम कार्यालय में वार्ता में पहुंचे श्रमिकगणों की ओर से ट्रेड यूनियन ऐक्टू के प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने कहा कि शासन ने 30 नवंबर 2022 को कम्पनी की बंदी को अवैध घोषित किया था।अवैध घोषित होने के बाद शासन प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि अवैध बंदी के खिलाफ सरकार कार्यवाही करे। लेकिन भाजपा सरकार के दवाब में मजदूरों के पक्ष में कोई कार्यवाही नहीं हुई। चुनाव से ठीक पहले यह भी बात सामने आई कि कंपनी द्वारा नवंबर 2022 में ही भाजपा को इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से 18 करोड़ के चंदा दिया। इस चंदे के एवज में भाजपा सरकार ने कंपनी की अवैध बंदी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

यूनियन की संयोजक अनिता अन्ना ने कहा कि राज्य सरकार के समक्ष कई बार मांग उठाने के बावजूद कंपनी कि ना तो अवैध बंदी खोली गई है और ना ही ठेका मजदूरों को कोई न्याय मिला है। कम्पनी मालिक द्वारा की गई बंदी को शासन द्वारा अवैध घोषित किया जा चुका है, लिहाजा सभी श्रमिक अभी तक का वेतन पाने के अधिकारी हैं।
यूनियन के नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि श्रम कार्यालय में काफी समय से वार्ता चल रही है। लेकिन अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है। श्रम विभाग में न्याय न मिलने से मजदूर परेशान हैं।

इस दौरान भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली, ऐक्टू नगर अध्यक्ष उत्तम दास,करण सिंह , सतेंद्र सिंह, सूरज भंडारी, नीलम,धर्मानंद जोशी, प्रताप सिंह, सुरेश, रूकसार ,सोहैल, रोहित, मंजीत सिंह, राजेंद्र कुमार,संजीव कुमार,तुलसी राम , विवेक यादव, लाल सिंह,उमेश सिंह, धर्मानन्द जोशी, सिफतैन,तारी जोशी,कन्हैया लाल, भजनलाल, रजनीश कुमार पाठक, प्रताप सिंह, राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, शिवकुमार, सूरज भारती, आत्माराम, हरीशचंद्र,आशिक अंसारी,सूरज सिंह भंडारी, ओमकार सिंह, आनंद मिस्त्री, राजकिशोर, बबली, सुखेन्द्र सिंह, राज किशोर, दीपक वर्मा, नरेश राम, कपारस, लाल सिंह,किशन सिंह, रजनीश सिंह,करन , सतेन्द्र,मंजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोचन भट्ट, लाल मनोहर, प्रधुम्म, शनिदेव,गुरभेज, अशोक, राहुल, रेशमा, रामपाल, अनीता, खीमा, उषा , कांशीराम,शिवकुमार,रवि सिंह राना, बलवीर सिंह,त्रिवेणी शंकर, अजीत, जयपाल सिंह,सहित कई लोग मौजूद थे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेसियों ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया

Wed Jul 31 , 2024
एम सलीम खान ब्यूरो प्रमुख ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड रुद्रपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,और देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्ण वातावरण में मनाई गई l इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया, और […]

You May Like

Breaking News

advertisement