गन्ना उत्पादकों की पेमेंट जल्द जारी करे सरकार : डा. खैहरा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कहा, गन्नेे की पेमेंट रूकने से परेशान हुए किसान।

पिहोवा, 15 जून : युवा नेता डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि गन्ना उत्पादकों की राशि जारी न कर सरकार गन्ना उत्पादकों को परेशान करने का काम कर रही है। कैथल शुगर मिल से संबंधित अनेकों किसानों की गन्ने की पेमेंट बकाया है लेकिन आज तक भी उनकी बकाया राशि को जारी नही किया गया है। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गन्ना उत्पादकों को परेशान न किया जाए और जल्द से जल्द किसानों की गन्ने की पेमेंट जारी किया जाए। उन्होने कहा कि सरकार को चाहिए तो ये था कि गन्ना उत्पादकों की पेमेंट को साथ की साथ जारी करती लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी किसानों की सुध नही ली जा रही है जोकि सही नही है।
डा. जसविंद्र खैहरा ने पिहोवा के कुछ किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान मलविंद्र सिंह की 8 लाख 28 हजार रूपए, गुरविंद्र सिंह की दो लाख 36 हजार, नवीन कुमार की 19 लाख रूपए, परमजीत कौर की 18 लाख रूपए, सुखबीर सिंह की 11 लाख 75 हजार, सुखविंद्र की 8 लाख रूपए, राजेश की 22 लाख रूपए, बलराज की 19 लाख 75 हजार, व संदीव की 9 लाख 61 हजार रूपए पेमेंट आज तक भी सरकार द्वारा जारी नही की गई है, जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की समस्या को समझना चाहिए व जल्द से जल्द गन्ना उत्पादकों की पेमेंट को जारी किया जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स पुस्तक का विमोचन

Sat Jun 15 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 15 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा कुवि के पुस्तकालय विज्ञान विभाग के शोध छात्र सुखबीर सिंह तथा अन्य लेखकों के सहयोग से लिखी गई पुस्तक रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स का विमोचन किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement