कुरुक्षेत्र में शंखनाद और गीता महाआरती के बीच राज्यपाल ने किया दीपदान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के पावन तट पर राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने की महाआरती। दीपोत्सव पर लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा सन्निहित सरोवर और ब्रहमसरोवर का तट।
दीपदान के साथ ही सम्पन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव -2021

कुरुक्षेत्र 14 दिसंबर :- भगवान श्रीकृष्ण की कर्मस्थली कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शंखनाद और मंत्रौच्चारण के बीच सन्निहित सरोवर पर पूजा अर्चना करके ब्रहमसरोवर के पावन तट पर दीपदान किया। इस दीपदान के साथ ही परम्परा अनुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 भी सम्पन्न हुआ। इस महाआरती की संध्या में दीपोत्सव मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दीपोत्सव में जहां सन्निहित सरोवर और ब्रहमसरोवर के पावन तट पर लाखों दीपक जलाएं वहीं कुरुक्षेत्र और 48 कोस के 75 तीर्थ स्थलों पर भी लाखों दीपक जलाए गए। इस समापन समारोह पर दीपोत्सव का यह दृश्य अदभुत और मनमोहक रहा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने मंत्रोंच्चारण के बीच विराट महाआरती में भाग लेकर दीपदान भी किया। इस आरती का मंत्रौच्चारण बलराम गौतम ने करवाया। अंतर्र्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता और ब्रहमसरोवर आरती से पहले पवित्र ग्रंथ गीता के श्लौका का उच्चारण शुरु हो गया था इन मंत्रोचारण से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पूरी फिजा गीतामय हो गई। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लाखों दीपकों को रोशन किया गया। इन दीपों की रोशनी से ब्रहमसरोवर का पूरा तट जगमगा उठा और एक मनमोहक दृश्य नजर आया।
राज्यपाल बंडारु दतात्रेय ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और जयंती समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का यह समारोह दीपोत्सव के कारण बहुत अदभुत रहा और लाखों दीपों की दीपमाला से ब्रहमसरोवर ही नहीं कुरुक्षेत्र का दृश्य अदभुत नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर महाभारत के युद्घ के बीच एक ऐसा शांति का संदेश दिया जो आज गीता उपदेश नाम से पूरे विश्व को प्रकाशमय कर रहा है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। इस महाभारत के बीच शांति का संदेश देना किसी भी इतिहास में नजर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के कार्यक्रमों को आनलाईन प्रणाली से देश-विदेश तक पहुंचाया गया। इस महोत्सव के संत सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव बेहतरीन कार्यक्रम रहे।राज्यपाल बंडारु दतात्रेय ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव और जयंती समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का यह समारोह दीपोत्सव के कारण बहुत अदभुत रहा और लाखों दीपों की दीपमाला से ब्रहमसरोवर ही नहीं कुरुक्षेत्र का दृश्य अदभुत नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की ही भूमि पर महाभारत के युद्घ के बीच एक ऐसा शांति का संदेश दिया जो आज गीता उपदेश नाम से पूरे विश्व को प्रकाशमय कर रहा है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन जीने का सार वर्णित किया गया है। इस महाभारत के बीच शांति का संदेश देना किसी भी इतिहास में नजर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के कार्यक्रमों को आनलाईन प्रणाली से देश-विदेश तक पहुंचाया गया। इस महोत्सव के संत सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव बेहतरीन कार्यक्रम रहे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि 9 से 14 दिसंबर तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव दीपदान की रस्म के साथ ही सम्पन्न हो गया है। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महोत्सव में पहली बार सन्निहित सरोवर पर मुख्यातिथि व अन्य मेहमान पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां पर श्री ब्राहमणों तीर्थोद्घार सभा व शहर की सभी संस्थाओं ने मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर निदेशिका दीपिका पोखरान, निदेशिका प्रतिमा चौधरी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, बुद्घिजीवी प्रकोष्ठï के जिला संयोजक पवन आश्री, सौरव चौधरी, सुशील राणा, महेन्द्र सिंगला, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा ने महाआरती में भाग लिया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रौच्चारण ने ब्रहमसरोवर को संगीतमय कर दिया।दीपोत्सव में रंग-बिरंगे हिंडोले भी बने आकर्षण का केन्द्र।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव-2021 के समापन समारोह पर सांध्यकालीन आरती के तुरंत बाद ब्रहमसरोवर के तट से रंग-बिरंगे हिंडोले हवा में छोड़े गए। इन हिंडोले से निकलने वाली रोशनी ने ब्रहमसरोवर की फिजां को रंगीन कर दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव में बारहमासी रामलीला में हुआ श्री रामराज्य अभिषेक

Wed Dec 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र,14 दिसंबर :- संस्कार भारती हरियाणा प्रांत और फेथ इन थियेटर रंगमंडल कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पर बारहमासी रामलीला का मंचन किया जा रहा है।जानकारी देते हुए निर्देशक ऋषिपाल व मंच संचालक बाबूराम ने बताया कि अंतराष्ट्रीय गीता जयंती […]

You May Like

Breaking News

advertisement