रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए राज्यपाल ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को विशेष अवार्ड देकर किया सम्मानित

रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए राज्यपाल ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को विशेष अवार्ड देकर किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 9 सितंबर : जिला रेडक्रास कुरुक्षेत्र ने आपदा के समय, कोरोना महामारी और समय-समय पर अन्य कार्यक्रमों में सराहनीय गतिविधियां करके समाज सेवा करने तथा कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग जगहों पर रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। इन तमाम उपलब्धियों की प्रदेश स्तर पर प्रशंसा की गई और सरकार द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी कुरुक्षेत्र के चेयरमैन एवं उपायुक्त का नाम विशेष अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
भारतीय रेडक्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस (इंडिया) की 34 वीं वार्षिक बैठक हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इस 34 वीं वार्षिक बैठक में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रये ने जिला रेडक्रास कुरुक्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों और बेहतरीन गतिविधियों तथा रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर जिला रेडक्रास सोसायटी कुरुक्षेत्र के चेयरमैन एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया है। इन उपलब्धियों के लिए राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा के साथ-साथ रेडक्रास सोसायटी के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में नशे की रोकथाम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाए जाए।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि इस अवार्ड का सारा श्रेय जिला रैडक्रास सोसायटी कुरुक्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज सेवी संस्थाओं को जाता है, जिनके प्रयासों से कुरुक्षेत्र का नाम विशेष अवार्ड के लिए चयनित किया गया। इस जिले में नशे की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को नशे की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान में समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान रहेगा। इसके अलावा इस अभियान में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। सभी मिलकर साझे प्रयास करेंगे और इस जिले को नशा मुक्त जिला बनाएंगे। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, सहायक सचिव रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री गणेश की विदाई नहीं होती, भगवान श्री गणेश तो हर क्षण हमारे बीच विद्यमान हैं : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

Fri Sep 9 , 2022
भगवान श्री गणेश की विदाई नहीं होती, भगवान श्री गणेश तो हर क्षण हमारे बीच विद्यमान हैं : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में श्री गणेश उत्सव के समापन पर भक्ति भाव के साथ हुआ पूजन। कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर : देशभर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement